Google Maps New Update: अगर आप भी गूगल की Maps सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल, कंपनी इसके लोकेशन हिस्ट्री सेव करने के तरीके में बदलाव करने जा रही है। गूगल ने पिछले साल घोषणा की थी कि यूजर्स अपने टाइमलाइन डेटा को या तो डिवाइस पर सेव कर सकते हैं या क्लाउड पर एन्क्रिप्टेड फॉर्म में बैकअप ले सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
ईमेल से मिल रही चेतावनी
इतना ही नहीं गूगल अब यूजर्स को ईमेल के जरिए इन्फॉर्म कर रहा है कि अगर वे अपनी लोकेशन हिस्ट्री सेव करना चाहते हैं, तो उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी होगी। नहीं तो उनका डेटा डिलीट हो जाएगा। हालांकि, डिलीट होने की डेडलाइन हर यूजर के लिए अलग हो सकती है।
लोकली सेव होगी हिस्ट्री
गूगल अब लोकेशन डेटा को हर डिवाइस के लिए अलग-अलग सेव करेगा। इसका मतलब है कि आपकी टाइमलाइन अब वेब पर इंटीग्रेट नहीं होगी। अगर आप कोई कार्रवाई नहीं करते, तो गूगल पहले पिछले 3 महीने का डेटा डिलीट करेगा। इसके बाद नई लोकेशन हिस्ट्री सिर्फ डिवाइस पर लोकली सेव होगी।
कैसे करें अपना डेटा सेव?
- Google Takeout का इस्तेमाल करें और takeout.google.com पर जाएं।
- सिर्फ “लोकेशन हिस्ट्री (टाइमलाइन)” ऑप्शन को टिक करें।
- “नेक्स्ट स्टेप” पर क्लिक करें और “क्रिएट एक्सपोर्ट” सेलेक्ट करें।
फोन सेटिंग्स से एक्सपोर्ट करें
- अपने फोन पर सेटिंग >Location > Location Services> टाइमलाइन पर जाएं।
- यहां से डिवाइस-स्पेसिफिक डेटा का बैकअप लें।
- लेकिन अगर एक बार परिवर्तन लागू हो जाता है तो इसके बाद आप वेब पर टाइमलाइन तक पहुंच नहीं पाएंगे।
- हर डिवाइस का लोकेशन डेटा अलग-अलग होगा।
ये भी पढ़ें : Flipkart छोड़ो! Amazon आधी कीमत पर दे रहा है Samsung का दमदार फोन, देखें कीमत और फीचर्स
ये एक सेफ ऑप्शन
Android अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूजर्स ने ‘Keep Until Deleted’ ऑप्शन को सेलेक्ट किया था, लेकिन फिर भी उनका डेटा डिलीट हो गया। इसलिए, Google Takeout का इस्तेमाल करना ज्यादा सेफ ऑप्शन है। अगर आप भी अपना डेटा बचाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द बैकअप लें।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
23 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines