Google Maps New Update: गूगल मैप्स लंबे समय से अपने इंटरफेस में बदलाव और सुधार कर रहा है। चाहे सैटेलाइट व्यू जोड़ना हो या फुल स्क्रीन मेन्यू, इस एप्लिकेशन का आज हर कोई इस्तेमाल कर रहा है। एक बार फिर, Google Maps ने नए इंटरफेस के साथ Android डिवाइस पर नेविगेशन को और भी बेहतर बना दिया है। रेगुलर फुल स्क्रीन मेन्यू की जगह, Google Maps ने एक नया शीट-बेस्ड डिजाइन पेश किया है जो हर समय मैप का क्लियर व्यू देता है। यह अपडेट अब धीरे-धीरे सभी को मिलना शुरू हो गया है।
क्या क्या हुआ बदलाव?
नए शीट इंटरफेस में एक नया डिजाइन है जिसमें सॉफ्ट, गोल कोने और बैकग्राउंड लेयर पर ज्यादा फोकस किया गया है, जो पूरे ऐप में मैप को ज्यादा हाई क्वालिटी में दिखाता है। यह नया डिजाइन न केवल नेविगेट करते समय रिफरेन्स को देखने में मदद करता है बल्कि Google Maps को और भी लाइट ऐप बना देता है।
ये भी पढ़ें : Zomato और Swiggy से खाना ऑर्डर करने वालों को झटका! हर ऑर्डर पर देंगे होंगे ज्यादा पैसे
Google Maps: नया क्या है?
शीट-बेस्ड इंटरफेस यूजर्स को हर समय लोकेशन, रूट और आस-पास के लैंडमार्क्स की डिटेल्स देखने में मदद करेगा। पहले, यूजर्स को इन्हें देखने के लिए नेविगेट करना पड़ता था और इससे मैप व्यू ब्लॉक हो जाता था। यह नया इंटरफेस यूजर्स को ट्रांसपोर्टेशन मोड सेलेक्ट करने या रूट वैरिएशंस जैसे अक्सर यूज किए जाने वाले ऑप्शंस तक इंस्टेंट एक्सेस भी दे रहा है। शीट के जरिए आपको मेन मैप डिस्प्ले ब्लॉक किए बिना छोटे व्यू में नीचे स्लाइड करने पर सभी डिटेल्स दिख जाएंगी।
स्टेबल वर्जन में आया अपडेट
शीट-बेस्ड डिजाइन अभी केवल Android के लिए रोल आउट किया जा रहा है। हालांकि यह धीरे-धीरे रोल-आउट हो रहा है, लेकिन यह डिजाइन Android के लिए Google मैप्स ऐप (संस्करण 11.36.x) के स्टेबल वर्जन पर यूजर्स के लिए आएगा। वहीं, iOS के लिए, Google ने शीट इंटरफेस के रोल आउट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है भविष्य में कंपनी इसे आईफोन में भी रोल आउट कर सकती है।
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
4 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
6 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines