Google Maps में आया जबरदस्त फीचर, अब नहीं कटेगा ओवर स्पीड का Challan!

Google Maps New Features: Google maps अब रास्ता बताने के साथ साथ आपका ओवर स्पीड का चालान होने से भी बचा सकता है।

Google Maps New Features

Google Maps New Features: रोजमर्रा जगहों के अलावा जब भी हमें किसी दूसरे स्थान पर जाना होता है तो आज हम सभी गुगल की खास सुविधाओं में से एक गूगल मैप्स का यूज करते हैं। खासतौर पर गूगल मैप्स वहां सबसे ज्यादा काम आता है जहां का रास्ता हमें सही से याद या पता नहीं होता है। इसके अलावा ट्रैफिक देखने, नजदीकी पेट्रोल पंप, रेस्ट्रा आदि जगहों को ढूंढने के लिए भी गूगल मैप का यूज किया जाता है, लेकिन हाल ही में कंपनी ने इसमें एक और शानदार फीचर ऐड किया है जो आपका ओवर स्पीड का चालान होने से भी बचा सकता है। जी हां, कंपनी ने रियल टाइम स्पीड  लिमिट नाम से एक धांसू फीचर रोल आउट किया है।

रोड सेफ्टी को बढ़ावा देने और स्पीड लिमिट का पालन करने में ड्राइवरों की मदद करने के लिए, Google मैप्स ने इस फीचर को पेश किया है। इसके जरिए अब आपको विश्व स्तर पर सड़कों की रियल टाइम स्पीड लिमिट की जानकारी मिलेगी। इस अपडेट का उद्देश्य ड्राइवरों को स्पीड  और अन्य संबंधित जानकारी देना है।

https://youtube.com/shorts/SA4NLVOMN3o?si=agr14xAIrWcxoSZV

उदाहरण के लिए, राजमार्ग से जैसे ही हम लोकल रोड पर जाते हैं तो स्पीड लिमिट में बदलाव को तुरंत नहीं पहचान पाते हैं, जिसके कारण अनजाने में तेज गति से वाहन चलाना भारी पड़ जाता है और बाद में चालान हो जाता है। खासकर रात के समय या खराब मौसम की स्थिति में ये फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है। आइये इसके बारे में जानते हैं कि कैसे आप अपने डिवाइस में इसे सेटअप कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह फीचर फिलहाल केवल एंड्रॉइड फोन पर ही उपलब्ध है।

Google Maps में कैसे सेट करें ये फीचर?

  • अपने Android डिवाइस पर Google Maps ओपन करें।
  • इसके बाद अकाउंट सेटिंग में जाएं।
  • Google मैप्स ऐप के ऊपरी दाएं कोने में, आपको अपना प्रोफ़ाइल पिक्चर या नाम का पहला अक्षर दिखाई देगा।
  • ड्रॉप-डाउन मेनू खोलने के लिए प्रोफ़ाइल पिक्चर या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें।
  • ड्रॉप-डाउन मेनू में, “सेटिंग्स” चुनें। इससे सेटिंग्स मेनू खुल जाएगा।
  • इसके बाद “नेविगेशन सेटिंग्स” ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • एक बार जब आप नेविगेशन सेटिंग में पहुंच जाएं तो यहां आपको Driving Options दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • Driving Options के अंदर आपको स्पीडोमीटर के लिए टॉगल स्विच मिलेगा। स्पीडोमीटर को ऑन करने और अपनी ड्राइविंग स्पीड पर रियल टाइम स्पीड लिमिट जानकारी प्राप्त करने के लिए, स्विच को ऑन करें।
  • एक बार जब आप स्पीडोमीटर ऑन कर लेते हैं, तो Google मैप्स के साथ नेविगेट करते समय आपको जीपीएस स्पीड के साथ स्पीड लिमिट भी दिखेगी। ओवर स्पीड होने पर स्पीड मीटर का रंग बदल जाएगा।
  • एक ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने बताया कि Google मैप्स का स्पीडोमीटर स्ट्रीट व्यू इमेजरी और थर्ड-पार्टी इमेजरी से Speed Limit की पहचान करने के लिए AI का यूज करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ