Google Maps New Feature 2024: गूगल समय-समय पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है। कंपनी ने हाल ही में Google मैप्स पर एक धांसू फीचर पेश किया है, जो व्हाट्सएप के Real-Time लोकेशन शेयरिंग फीचर की तरह काम करेगा। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है। खास बात यह है कि अब इस फीचर के आने से आपको अपनी Real-Time लोकेशन शेयर करने के लिए किसी दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं है।
हालांकि यह फीचर पहले ही व्हाट्सएप जैसे ऐप में मौजूद है, जो लिमिटेड टाइम के लिए अपना Real-Time लोकेशन शेयर करने की सुविधा देता है, लेकिन Google ने भी अब इसे बिना किसी अन्य ऐप पर स्विच किए बिना एंड्रॉयड फोन में पेश किया है। इससे एंड्रॉयड फोन का यूज करने वाले बहुत से लोगों को काफी मदद मिलेगी। आइयेजानते हैं कि कैसे करें इसका यूज…
वीडियो में भी देखें कुछ नए फीचर्स
https://www.youtube.com/watch?v=PNL2pakfWeQ
Google Maps पर Real-Time लोकेशन कैसे शेयर करें?
- सबसे पहले अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर Google मैप्स ऐप ओपन करें।
- इस बात की जरूर जांच करें कि आपने अपने Google अकाउंट में साइन इन किया हुआ है।
- इसके बाद ऊपर बाईं ओर मेनू आइकन पर क्लिक करें।
- आप सर्च बार में भी किसी कॉन्टैक्ट को ढूंढ सकते हैं।
- यहां उस कॉन्टैक्ट को चुनें, जिसके साथ आप अपना लोकेशन शेयर करना चाहते हैं।
- हालांकि इससे पहले आपको अपने अकाउंट में उस कॉन्टैक्ट को भी ऐड करना होगा।
- एक बार जब आप कॉन्टैक्ट पेज पर पहुंच जाएं तो Real-Time लोकेशन शेयर ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- इसके बाद टाइम लिमिट सेट करें कि कब तक आप अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं।
- टाइम लिमिट सेट करने के बाद अपने किसी भी कॉन्टैक्ट को चुने और उसके साथ लोकेशन शेयर करें।
ये भी पढ़ें : इस महीने लॉन्च होंगे कई तगड़े Smartphones
Real-Time लोकेशन शेयरिंग फीचर ऑफ कैसे करें?
अगर आप इस सर्विस को ऑफ करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। Real-Time लोकेशन शेयरिंग ऑफ करने के लिए कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर वापस जाएं और यहां से Stop Sharing ऑप्शन को सेलेक्ट करें या Sharing Duration बदलने के लिए सेटिंग्स में बदलाव करें। इसके अलावा गूगल आपकी प्राइवेसी को लेकर भी अलग तरह से काम कर रहा है। पहले Google आपके मैप्स की जानकारी क्लाउड में स्टोर करता था, लेकिन अब आपको यह सेलेक्ट करने की सुविधा मिलती है कि आप इसे अपने फोन पर या क्लाउड पर स्टोर कर सकते हैं।
वीडियो से जानें Google Maps के नए अपडेट के बारे में…
संबंधित खबरें
OnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
43 mins agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 hr agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
3 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
21 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines