Google Maps New AI Features: हर महीने करोड़ों लोग Google Maps का यूज करते हैं लेकिन नए AI फीचर्स के साथ यह और भी स्मार्ट और यूजफुल होता जा रहा है। इन फीचर्स का मकसद नेविगेशन, प्लानिंग और एक्सप्लोरेशन को पहले से आसान बनाना है। गूगल अब “Gemini” AI मॉडल का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स को नई जगहें खोजने, रास्ते का बेहतर अंदाजा लगाने और सटीक गाइडलाइन्स के साथ नेविगेट करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं कि Google Maps में क्या खास बदलाव आए हैं…
Gemini AI के नए फीचर्स
Google Maps अब आपकी पसंद के हिसाब से खास सजेशन देता है। उदाहरण के लिए, अगर आप दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो Maps में “रात में दोस्तों के साथ करने के लिए चीजें” सर्च करें और इसके बाद AI आपके लिए आसपास के लाइव म्यूजिक वेन्यू या कैफे के सजेशन देगा। ये सजेशन रियल यूजर रिव्यू पर बेस्ड होते हैं, जिससे आपको एक ही नजर में पता चल जाएगा कि लोग उस जगह के बारे में क्या पसंद करते हैं।
ऐसे सवालों का भी मिलेगा जवाब
इसके जरिए आप खास सवाल भी पूछ सकते हैं, जैसे कि “क्या वहां बाहर बैठने की जगह है?” या “क्या वहां का माहौल आरामदायक है?”। इसका मतलब ये है कि अब आपको नाईट आउट के दौरान अच्छे कैफे या जगह के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह फीचर अभी अमेरिका में Android और iOS पर उपलब्ध है और जल्द ही इसे Google Search में भी जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें : BSNL 5G को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, 7 नई सर्विस भी हुई शुरू
बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस
ड्राइविंग के लिए, Google Maps में कुछ नए टूल्स ऐड किए गए हैं। अब आप अपने रास्ते में स्टॉप ऐड कर सकते हैं और रास्ते में खास जगह, रेस्टोरेंट्स या खास स्पॉट्स देख सकते हैं। यह ट्रैवल को ज्यादा मजेदार और आसान बना देता है। Maps में अब लेन गाइडेंस भी है, जो आपको बताता है कि किस लेन में रहना है ताकि आपको कोई परेशानी न हो। इसके अलावा, Maps पर अब मौसम से जुड़ी जानकारी भी देख सकते हैं, जैसे बाढ़ या बर्फ वाली सड़कों की जानकारी, जो सेफ ड्राइविंग में मदद करती है।
इमर्सिव व्यू
Google Maps का “इमर्सिव व्यू” अब 150 शहरों तक रोल आउट हो गया है। यह फीचर आपको किसी भी जगह का 3D व्यू देता है, जिसमें वहां के मौसम और ट्रैफिक का भी हाल दिखता है। आप ट्रैवल से पहले स्टेडियम, पार्क या कॉलेज जैसी जगहों को डिटेल में देख सकते हैं। इन नए अपडेट्स के साथ, Google Maps आपके डेली के कामों और खास ट्रिप्स के लिए एक बेहतर साथी बनता जा रहा है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines