Google Maps: बरसात का मौसम आते ही सड़कों पर ट्रैफिक जाम आम हो जाता है। हाल ही में गुरुग्राम में सबसे लंबे जाम देखने को मिला और लोग ट्रैफिक में फंसे रहे। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर जाता है, जिससे गाड़ियां धीरे चलती हैं और लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। हालांकि, अगर आप Google Maps के कुछ आसान ट्रिक्स यूज करें, तो ट्रैफिक की दिक्कत से काफी हद तक बच सकते हैं। तो आइए जानतें है क्या है ये ट्रिक्स।
लाइव ट्रैफिक अपडेट का इस्तेमाल करें
Google Maps आपको रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट दिखाता है। इसमें रेड, ऑरेंज और ग्रीन कलर से सड़क पर ट्रैफिक की स्थिति पता चलती है। रेड का मतलब ज्यादा ट्रैफिक, ऑरेंज का मतलब मीडियम ट्रैफिक और ग्रीन का मतलब खाली रास्ता होता है। सफर शुरू करने से पहले ऐप ओपेन कर अपने रूट पर ट्रैफिक की स्थिति चेक करना ना भूलें।
Avoid Highways और Avoid Tolls ऑप्शन चुनें
कई बार हाईवे और टोल रोड्स पर बारिश के दौरान ज्यादा जाम लगता है। Google Maps में रास्ता चुनते समय सेटिंग्स में जाकर Avoid Highways और Avoid Tolls का ऑप्शन ऑन करें। इससे आपको वैकल्पिक और कम भीड़ वाले रास्ते मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें-Instagram की तरह है WhatsApp पर आया ये फीचर, जानें क्या है खास
Alternate Routes जरूर देखें
Google Maps हर डेस्टिनेशन के लिए कई रूट्स दिखाता है। बारिश के समय हमेशा Alternate Routes यानी वैकल्पिक रास्तों पर ध्यान दें। ऐप आपको ट्रैफिक और समय के हिसाब से सबसे बेहतर रास्ता बताता है।
Voice Navigation का सहारा लें
बारिश में गाड़ी चलाते समय मोबाइल स्क्रीन बार-बार देखना खतरनाक हो सकता है। Google Maps का Voice Navigation ऑन रखें, ताकि ऐप आपको आवाज के जरिए रूट की जानकारी देता रहे और आप आसानी से बिना स्क्रीन देखे ड्राइव कर सकें।
साथ ही, आप देख सकते हैं कि किस इलाके में आमतौर पर कितना ट्रैफिक रहता है। इसी तरह Popular Times फीचर की मदद से यह पता चलता है कि किस समय किस जगह भीड़ होती है। इस जानकारी के आधार पर अपनी यात्रा का वक्त तय करें। वहीं, अगर आप रोज ऑफिस या किसी खास जगह जाते हैं, तो उसे Maps में सेव कर लें।
ये भी पढ़ें-YouTube पर अब क्रिएटर्स की कमाई होगी डबल, आया नया धांसू फीचर
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
14 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
18 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
20 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
21 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
21 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines