Google Maps Hidden Feature: क्या आप भी किसी नई जगह जाने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आप अक्सर अपनी मंजिल पर लेट पहुंचते हैं, तो गूगल मैप्स का ये हिडन फीचर एक बार जरूर ट्राई करें, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, गूगल मैप्स के अंदर आपको एक ऐसा जबरदस्त फीचर मिलता है, जिससे आप अपने अराइवल का टाइम पहले से सेट कर सकते हैं। चलिए इस खास फीचर के बारे में जानें…
कैसे काम करता है ये तगड़ा फीचर?
- इस फीचर को यूज करने के लिए सबसे पहले Google Maps ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद अपनी मंजिल सेलेक्ट करें।
- अब इधर से नीचे दिए गए ‘Directions’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अब ऊपर दाईं ओर दिख रहे थ्री डॉट्स पर क्लिक करें।
- अब यहां आपको ‘Set Arrival Time’ का ऑप्शन दिख जाएगा इस पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपको अपने पहुंचने का टाइम एंटर करना है।
- अब Google Maps आपको रास्ते में ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए सही टाइम पर निकलने का रिमाइंडर भेज देगा।
क्यों इतना खास है ये फीचर?
दरअसल ये फीचर गूगल मैप के डेटा के इस्तेमाल करता है। यही नहीं ये फीचर रोजाना उस रस्ते पर ट्रेवल करने में कितना टाइम लगता है इसका भी कंपेरिजन करता है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी यूजफुल साबित हो सकता है जो मीटिंग, ट्रेन या फ्लाइट के लिए सही टाइम पर पहुंचना चाहते हैं।
देता है डिपार्चर टाइम का सजेशन
Google Maps आपके तय समय पर पहुंचने के लिए आपको सही डिपार्चर टाइम का सजेशन देता है। यानी अगर आपको भी अक्सर कहीं पहुंचने में देरी हो जाती है, तो ये सीक्रेट फीचर आपकी बड़ी मदद कर सकता है। अगली बार ट्रेवल पर निकलने से पहले इस फीचर को एक बार जरूर ट्राई करें।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
5 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
8 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
9 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
12 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines