गूगल मैप्स में होगा बदलाव, हटेगा ये जरूरी फीचर, क्या यूजर्स को होगी परेशानी?

Google Maps Removes Important Feature: गूगल मैप के ऐप में कंपनी एक बड़ा बदलाव करने वाली है। क्या इस जरूरी फीचर को हटाने से लोगों को कोई परेशानी होगी? आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

Source-freepik

Google Maps Removes Important Feature: गूगल मैप अपने ऐप में एक जरूरी फीचर को रिमूव करने वाले हैं। कंपनी अगस्त के अंत और सितंबर में यह फीचर हटा सकती है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की है कि वे अपने ऐप से फॉलो करने वाले फीचर को हटा सकती है, जिससे एक यूजर अन्य यूजर को फॉलो नहीं कर सकता है। इसका मतलब है कि अब से ऐप यूजर्स न किसी को फॉलो कर सकेंगे और न उन्हें कोई फॉलो कर पाएगा। क्या इस बदलाव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

फीचर हटाने से क्या होगा?

गूगल का यह नया अपडेट किसी तरह की कोई परेशानी नहीं करने वाला है। इस बदलाव से लोगों के प्रोफाइल की विजिबिलिटी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह सिर्फ एक टेक्निकल अपडेट है जो कंपनी कर रही है। हां, मगर इस नए अपडेट के बाद से यूजर्स के फॉलोअर से संबंधित पुराने सभी डाटा भी ऑटोमेटिक्ली रिमूव हो जाएंगे। इस सुविधा के हटने से किसी और फीचर में कोई परेशानी नहीं होगी। यूजर्स को पहले की तरह लोकेशन सर्च करने का ऑप्शन मिलता रहेगा और इसमें आगे अच्छे अपडेट्स भी आते रहेंगे।

विज्ञापन

कौन सा फीचर रिमूव किया जा रहा है?

गूगल मैप्स का फॉलो प्लेसेस फीचर हटाया जा रहा है। इस टूल की मदद से यूजर्स को रेस्टोरेंट, दुकान, कैफे या अपने पसंदीदा स्पॉट को फॉलो करने की सुविधा देता था। यह फीचर बिल्कुल वैसा ही है जैसे हम अपने सोशल अकाउंट से किसी व्यक्ति को फॉलो करते हैं।

विज्ञापन

कैसे काम करता था यह फीचर?

इस फीचर की मदद से उस दुकान और जगह के नोटिफिकेशन मिलते थे। इस फीचर की मदद से आपके पास For You टैब का ऑप्शन मिलता था जो आपको उस लोकेशन से जुड़े अपडेट जल्दी और पहले दे देता था। इनमें उस लोकेशन के खुले या बंद होने के बारे में पता चलता है।

विज्ञापन

क्यों और किसके लिए जरूरी था?

यह फीचर लोकल बिजनेस करने वालों के लिए फायदेमंद था क्योंकि वे इसकी मदद से अपने नजदीकी उपभोक्ताओं से जुड़े रहते थे। साथ ही ऐसे यूजर्स के लिए भी फायदेमंद था जिन्हें हमेशा अपने फेवरेट या किसी प्रोफेशनल कार्य से जुड़े संस्थानों से जुड़े रहना होता है। दरअसल, इस फीचर के हटने से उन्हें वहां की लेटेस्ट अपडेट्स नहीं मिल सकेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ