Google Maps: ट्रेवल के दौरान आजकल हम में से ज्यादातर लोग गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पिछले कुछ वक्त में इससे जुड़े कुछ हादसों ने इसके यूज पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली में दो कार एक्सीडेंट में गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रहे पैसेंजर्स की जान चली गई। वहीं, अब बिहार से गोवा जा रहा एक परिवार Google Maps की वजह से कर्नाटक के बेलगावी जिले के खानपुर के घने जंगल में पहुंच गया।
यह परेशानी तब शुरू हुई जब मैपिंग एप्लीकेशन ने उन्हें शिरोली और हेम धागा के पास जंगल से होते हुए एक छोटे रास्ते पर जाने को कहा। जोखिम से अनजान परिवार ने लगभग आठ किलोमीटर की दूरी तक बीहड़ इलाके में जाने का साहस किया। हालांकि, इसके बाद वे ऐसी जगह पहुंच गए जहां न तो मोबाइल नेटवर्क कवरेज था और न ही जंगल से बाहर निकलने का कोई रास्ता था।
4 किलोमीटर पैदल चला परिवार
इसके बाद परिवार मोबाइल नेटवर्क कवरेज ढूंढ़ने के लिए लगभग 4 किलोमीटर पैदल चला। इसके बाद उन्होंने आपातकालीन हेल्पलाइन 112 से कांटेक्ट किया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत रिस्पांस दिया। इसके बाद अधिकारियों ने फंसे हुए परिवार का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित जंगल से बाहर निकाला। तो चलिए पहले जानें क्यों आती है नेविगेशन में दिक्कत? और आप इसे कैसे फिक्स कर सकते हैं…
क्यों आती है नेविगेशन में दिक्कत? और कैसे करें फिक्स
ऐप अपडेट न होना
कुछ लोग ऐप को कई महीनों तक अपडेट नहीं करते जिसकी वजह से बग नेविगेशन को बिगाड़ सकता है। यही नहीं पुराना वर्जन अनस्टेबल भी हो सकता है। इसकी वजह से आप भी किसी ऐसी सिचुएशन में फंस सकते हैं। इसलिए टाइम टू टाइम अपने गूगल मैप्स को अपडेट करते रहें।
खराब इंटरनेट कनेक्शन
खराब इंटरनेट कनेक्शन की वजह से भी आपका नेविगेशन सिस्टम बिगाड़ सकता है। इसलिए ऐसा नेटवर्क सेलेक्ट करें जिसमें आपको अच्छी स्पीड मिले। यही नहीं आप मैप को ऑफलाइन भी डाउनलोड करके रख सकते हैं जो आपको ऐसी सिचुएशन से बचा सकता है।
ये भी पढ़ें : लाइफटाइम फ्री में ठीक होगा आपका फोन, इस स्मार्टफोन कंपनी ने तो गजब कर दिया
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
29 mins agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 hr agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
5 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines