आजकल इंटरनेट पर दिखने वाली हर फोटो, वीडियो या ऑडियो पर भरोसा करना आसान नहीं है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ऐसी तस्वीरें और वीडियो तैयार किए जा सकते हैं, जो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं. कई बार असली और AI से बने कंटेंट के बीच फर्क करना भी मुश्किल हो जाता है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Google ने अपने SynthID Detector को सभी यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है. ये एक वेब बेस्ड टूल है, जिसकी मदद से फोटो, वीडियो और ऑडियो फाइल में AI से जुड़े डिजिटल वॉटरमार्क की पहचान की जा सकती है. हालांकि, यह टूल हर AI कंटेंट को पहचानने की गारंटी नहीं देता.
Google SynthID Detector क्या है?
SynthID Detector Google का एक ऑनलाइन वेरिफिकेशन टूल है. इसे डिजिटल कंटेंट में मौजूद AI वॉटरमार्क की पहचान करने के लिए बनाया गया है. इसकी मदद से यूजर पता लगा सकते हैं कि किसी फोटो, वीडियो या ऑडियो में पहचानने योग्य SynthID वॉटरमार्क मौजूद है या नहीं. शुरुआत में इसे पत्रकारों और मीडिया से जुड़े पेशेवरों के लिए टेस्टिंग के तौर पर उपलब्ध कराया गया था. अब इसे आम यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया गया है.
दूसरे AI प्लेटफॉर्म के कंटेंट को भी करता है सपोर्ट
Google का कहना है कि SynthID Detector सिर्फ उसके अपने AI टूल्स से तैयार किए गए कंटेंट तक सीमित नहीं है. यह OpenAI, Nvidia और Kakao जैसे इंडस्ट्री पार्टनर्स के वॉटरमार्क वाले आउटपुट को भी सपोर्ट करता है. इसका मतलब यह नहीं है कि यह इंटरनेट पर मौजूद हर AI फोटो या वीडियो की पहचान कर सकता है. इसकी जांच उन डिजिटल वॉटरमार्क पर निर्भर करती है, जिन्हें यह पहचानने में सक्षम है.
SynthID कैसे काम करता है?
Google ने SynthID तकनीक को AI से तैयार किए गए कंटेंट में डिजिटल वॉटरमार्क जोड़ने के लिए बनाया गया है. यह वॉटरमार्क कंटेंट बनाते समय ही उसमें शामिल किया जाता है. इसे टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो और वीडियो में इस्तेमाल किया जा सकता है. खास बात यह है कि यह वॉटरमार्क आम लोगों को दिखाई या सुनाई नहीं देता, लेकिन डिटेक्शन सिस्टम इसे पहचान सकता है. इस तरह डिजिटल फाइल में एक तरह का अदृश्य सिग्नेचर मौजूद रहता है, जो उसके AI से जुड़े होने का संकेत दे सकता है.
एडिटिंग के बाद भी मिल सकता है वॉटरमार्क
अक्सर फोटो को फ्रॉप किया जाता है, वीडियो में कलर फिल्टर लगाए जाते हैं या फाइल को कंप्रेस करके उसकी साइज कम किया जाता है. ऐसे बदलावों के बाद भी SynthID वॉटरमार्क की पहचान करने में मदद कर सकती है. Google ने इस तकनीक को सामान्य एडिटिंग और लॉसी कम्प्रेशन जैसे बदलावों के बाद भी वॉटरमार्क पहचानने के लिए डिजाइन किया है. हालांकि, हर तरह की एडिटिंग के बाद वॉटरमार्क मिल ही जाएगा, इसकी गारंटी नहीं है.
SynthID Detector से कंटेंट की जांच कैसे करें?
इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले संबंधित वेबसाइट पर जाएं और जिस फोटो, वीडियो या ऑडियो की जांच करनी है, उसे अपलोड करें. इसके बाद उपलब्ध विकल्पों के जरिए कंटेंट के बारे में जांच करें. सिस्टम फाइल को स्कैन करके बता सकता है कि उसमें पहचानने लायक SynthID वॉटरमार्क मिला है या नहीं. इससे यूजर को यह समझने में मदद मिल सकती है कि कंटेंट AI से जुड़ा है या नहीं. ध्यान रहे कि वॉटरमार्क नहीं मिलने का मतलब यह नहीं है कि कंटेंट पूरी तरह असली है.
Gemini, Google Search और Chrome में भी सुविधा
Google ने SynthID से जुड़ी कंटेंट वेरिफिकेशन सुविधाओं को अपने दूसरे प्रोडक्ट्स में भी शामिल किया है. इनमें Gemini, Google Search और Chrome शामिल हैं. यूजर संबंधित इंटरफेस में सपोर्टेड फोटो, वीडियो या ऑडियो उपलब्ध कराकर उसके AI से तैयार होने या उसमें बदलाव किए जाने के बारे में पूछ सकते हैं. हालांकि, यह सुविधा किस तरह काम करेगी और कहां उपलब्ध होगी, यह संबंधित प्रोडक्ट के सपोर्ट पर निर्भर करेगा.
क्या SynthID हर AI फोटो और वीडियो पकड़ सकता है?
SynthID Detector को AI से जुड़े खास डिजिटल वॉटरमार्क की पहचान के लिए बनाया गया है. यह इंटरनेट पर मौजूद हर नकली फोटो, वीडियो या ऑडियो का पता लगाने वाला टूल नहीं है. अगर किसी फाइल में SynthID वॉटरमार्क मौजूद नहीं है, तो यह टूल उसकी AI से बनी होने की पुष्टि नहीं कर सकता.
ये भी पढे़ं- WhatsApp पर आ रहा कमाल का अपडेट, कौन है ऑनलाइन और किसका Birthday है सब दिखेगा
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
11 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
14 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
16 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
19 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines