Gemini for Google TV: टीवी हमेशा से घर का सबसे अहम हिस्सा रहा है जहां पूरा परिवार साथ बैठता है, बातें करता है और एंटेरटेनमेंट का मजा लेता है. अब गूगल ने टीवी अनुभव को और भी स्मार्ट बना दिया है. Google TV में अब कंपनी का लेटेस्ट AI असिस्टेंट Gemini शामिल कर दिया गया है, जो सिर्फ कमांड मानने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आपके साथ बातचीत भी करेगा.
सिर्फ कमांड नहीं, अब बातचीत भी
अब तक Google Assistant की मदद से टीवी ऑन-ऑफ करना, शो ढूंढना या लाइट्स कंट्रोल करना आसान था. लेकिन Gemini for TV एक कदम आगे है. अब आप अपने टीवी से फ्री-फ्लोइंग बातचीत कर पाएंगे. बस रिमोट का माइक्रोफोन बटन दबाइए या Hey Google कहिए, और आपके सामने खुल जाएगी ऑप्शन्स की नई दुनिया.
मनपसंद शो ढूंढना होगा आसान
Gemini की सबसे बड़ी खासियत है एंटरटेनमेंट रिकमेंडेशन-
- अगर आप और आपके पार्टनर की पसंद अलग है, तो Gemini बीच का रास्ता निकाल देगा. जैसे पूछिए- मुझे ड्रामा पसंद है, लेकिन मेरी पत्नी को कॉमेडी अच्छी लगती है. हमें कौन-सी मूवी देखनी चाहिए?
- किसी सीरीज का नया सीजन आया है और आप पिछला भूल गए हैं? बस पूछ लीजिए- आखिरी सीजन में Outlander में क्या हुआ था?
- नाम याद न हो, तो भी दिक्कत नहीं. पूछिए वो नया हॉस्पिटल ड्रामा कौन-सा है जिसके बारे में सब बात कर रहे हैं? Gemini तुरंत जवाब देगा और रिव्यू भी बताएगा.
ये भी पढ़ें- अब WhatsApp पर होगी AI एडिटिंग और इमेज क्रिएशन, एक चैट पर बनेगी Nano Banana जैसी फोटो
पढ़ाई और सीखने का नया तरीका
Gemini सिर्फ शो ढूंढने तक सीमित नहीं है. अब बच्चे की पढ़ाई या नई स्किल सीखने में भी टीवी मदद करेगा.
- स्कूल प्रोजेक्ट के लिए पूछिए- तीसरी क्लास के बच्चे को समझाओ कि ज्वालामुखी क्यों फटते हैं.
- शौक पूरा करना चाहते हैं तो पूछें- गिटार बजाना शुरू कैसे करूं?
- किचन में काम आसान करना है तो कहें- एक घंटे से कम में बनने वाली मिठाई बताओ.
Gemini आपको न सिर्फ जवाब देगा बल्कि YouTube वीडियोज भी दिखाएगा, जिससे सीखना आसान हो जाएगा.
किन TV पर मिलेगा फीचर
अभी यह फीचर TCL QM9K टीवी पर उपलब्ध है. इसके बाद यह साल के अंत तक कई नए डिवाइस पर आएगा- जैसे Google TV स्ट्रीमर, Walmart का 4K स्ट्रीमर, Hisense U7/U8/UX और 2025 में आने वाले TCL QM7K/QM8K/X11K मॉडल.
गूगल का AI पर बड़ा दांव
Google सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि हर जगह AI ला रहा है. हाल ही में कंपनी ने Chrome ब्राउजर में Gemini दिया, YouTube क्रिएटर्स के लिए Veo 3 AI वीडियो टूल्स लॉन्च किए और अब टीवी को भी AI से लैस कर दिया.
हालांकि इस बदलाव के साथ चुनौतियां भी हैं जैसे पब्लिशर्स का ट्रैफिक घटना, इंटरनेट पर AI जनरेटेड कंटेंट की भरमार और डीपफेक्स का खतरा. लेकिन इसके बावजूद Google की मार्केट वैल्यू रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है. कंपनी हाल ही में 3 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू तक पहुंचने वाली चौथी कंपनी बनी है.
ये भी पढ़ें- पसंद नहीं आ रहा iOS 26! ऐसे करें iPhone को iOS 18 पर डाउनग्रेड, देखें Step-by-Step गाइड
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
6 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
9 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
10 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
10 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
12 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines