Google I/O 2025 AI Innovations: Google ने हाल ही में अपने सालाना डेवलपर्स इवेंट Google I/O 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। बता दें कि यह इवेंट दो दिनों का होगा और इसे 20 मई से 21 मई, 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस बार भी यह इवेंट कैलिफोर्निया के शोरलाइन एम्फीथिएटर, माउंटेन व्यू में रहेगा। ऐसे में अगर आप इस इवेंट में हिस्सा लेना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या इसे Google के YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
Google I/O 2025 में क्या खास?
इस इवेंट में Google अपनी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और AI इनोवेशन को दिखाएगा। इस बार कंपनी Gemini AI, Android 16, Wear OS 6 और Android XR को लेकर अपडेट लाया है। सबसे पहले Gemini AI की बात करते हैं, जिसमें कई नए अपडेट मिल सकते हैं। Google के एडवांस AI मॉडल Gemini को लेकर जरूरी घोषणाएं हो सकती हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि हाल ही में Google ने Gemini 2.0 को लॉन्च किया था।
इसके तहत सामान्य उपयोग के लिए Gemini 2.0 Flash, मल्टी-स्टेप रीजनिंग के लिए Gemini 2.0 Flash Thinking Experimental, (YouTube, Search और Maps के साथ उन्नत तर्क क्षमताओं के लिए Gemini 2.0 Flash Thinking Experiment with Apps) को पेश किया गया है। Google इस इवेंट में Gemini की नई विशेषताओं, AI-बेस्ड Gmail, Docs, Maps, और अन्य Google सर्विसेज को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा करेगा।
Android 16 को लेकर बदलाव
Google के Android 16 को मार्च 2025 तक प्लेटफॉर्म स्थिरता (Platform Stability) मिलने की उम्मीद है। इस इवेंट में Android 16 के नए फीचर्स, सिक्योरिटी अपग्रेड्स और UI अपडेट की जानकारी दी जा सकती है। साथ ही यह भी बताया जा सकता है कि किन डिवाइसेज को यह अपडेट मिलेगा।
Google के स्मार्टवॉच ऑपरेटिंग सिस्टम Wear OS 6 से जुड़े जरूरी एनाउंसमेंट कर सकते हैं। यह स्मार्टवॉच यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए नए हेल्थ फीचर्स, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और Google AI इंटीग्रेशन के साथ आ सकता है।
मिक्स्ड रियलिटी का नया प्लेटफार्म
जानकारी मिली है कि Google Samsung और Qualcomm के साथ मिलकर Android XR (कोडनेम: Project Moohan) पर काम कर रहा है। यह मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट्स के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। I/O 2025 में Google इसके फीचर्स और संभावित डिवाइसेज के बारे में जानकारी दे सकता है।
Pixel 9a और हार्डवेयर अनाउंसमेंट
हालांकि, Pixel 9a की घोषणा मार्च 2025 में होने की संभावना है, लेकिन Google I/O 2025 में नई हार्डवेयर अनाउंसमेंट होंगे, जिसमें खासतौर से AI-बेस्ड डिवाइसेज या Chromebook अपडेट्स हो सकते हैं। AI विकास के चलते Cloud Computing और Server Infrastructure की मांग बढ़ रही है। Google इस इवेंट में अपने Cloud Services, AI-बेस्ड Web Technologies और नए डेवलपर टूल्स को लॉन्च कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Income Tax Bill 2025: ऑनलाइन गेमिंग के नए टैक्स नियम, क्या गेमर्स को होगा फायदा?
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
6 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
6 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
23 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines