Google की तरफ से AI Chatbot लॉन्च करने के बाद अब एक नए टूल को पेश किया है। कंपनी ने पहले इसे U.S में लॉन्च किया था। ट्रायल वर्जन को लोगों ने खुब पसंद किया था। इसकी सफलता को देखते हुए अब AI search tool को अन्य देशों के यूजर्स के लिए लॉन्च करने का निर्णय लिया है। इस लिस्ट में भारत और जापान दोनों देश भी शामिल है। गूगल ने इसे SGE यानी सर्च जेनरेटिव एक्सप्रीएंस नाम दिया है। आइए गूगल के इस नए टूल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है गूगल का नया AI search tool
गूगल का नया AI Search Tool चैटबॉट Bard से बेहद अलग है। गूगल बार्ड में केवल टेक्स्ट के जरिए जानकारी ले सकते हैं, लेकिन नए एआई टूल (Google introduces AI search tool for India) की मदद से वीडियो और फोटो भी देखने को मिलेंगे। इससे यूजर्स को एक नया अनुभव मिलेगा। गूगल SGE एआई से कोई भी सवाल कर जवाब लेना आसान होगा। लोगों को वीडियो और फोटो के माध्यम से समझने में काफी आसानी होगी।
यह भी पढ़े: Aadhaar Card खो गया हो तो चिंता न करें, नए के लिए ये पांच चीजें जरूरी, ऐसे करें अप्लाई
इन भाषाओं में ले सकते हैं जानकारी
भरतीय यूजर्स गूगल AI search tool का इस्तेमाल केवल अंग्रेजी ही नहीं बल्कि हिन्दी में भी कर सकते हैं। हिन्दी विकल्प होने की वजह से इस टूल की पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हो सकती है। धीरे – धीरे इसमें और भी रीजनल भाषा जोड़े जा सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ जापानी यूजर्स के लिए इसे अंग्रजी और जापानी भाषा में पेश किया गया है। इसमें टाइप करने के अलावा बोल कर भी जानकारी ले सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
गूगल के SGE टूल का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले गूगल ऐप खोलें और इसमें SGE सर्च करें। एंड्रॉयड और iOS यूजर्स इसे गूगल क्रोम ब्राउजर में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एआई सर्च टूल से आप इंट्रोडक्शन वीडियो, क्रिएटिव फोटो, कोडिंग, किसी भी विषय पर समरी ले सकते हैं। इसके लिए आप चैटबॉट की तरह AI Voice से कमांड देकर जवाब लें।
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
3 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
6 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
7 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
8 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
10 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
11 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines