Google Gmail Account: गूगल की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। कंपनी जल्द ही कुछ जीमेल अकाउंट को बंद करने जा रही है। जी हां, पिछले काफी समय से लोगों को जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल करने और उन्हें एक्टिव रखने के लिए कंपनी की ओर से लगातार अलर्ट किया जा रहा था, लेकिन अब दो दिनों में कंपनी द्वारा इनएक्टिव जीमेल खाते को बंद कर दिया जाएगा। आइए जानते है कि कैसे आप अपने जीमेल अकाउंट को बंद होने से बचा सकते हैं और किस वजह से गूगल द्वारा इनएक्टिव जीमेल अकाउंट को बंद करने का फैसला लिया गया है?
20 सितंबर को बंद होंगे कई जीमेल अकाउंट!
गूगल की ओर से 20 सितंबर 2024 को कई जीमेल खाते को बंद किया जाएगा। दरअसल, कंपनी लगातार यूजर्स से कह रही है कि वो अपने जीमेल खाते को एक्टिव रखें, लेकिन जिन लोगों ने जीमेल अकाउंट को एक्टिव नहीं रखा है वो Gmail ID बंद कर दी जाएगी। अगर आपको लगता है कि आपका भी जीमेल अकाउंट बंद हो सकता है तो आप कुछ टिप्स की मदद से गूगल अकाउंट को बंद होने से बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पेरेंट्स की टेंशन खत्म कर देगा Instagram का ये बड़ा अपडेट
बंद होने से कैसे बचाएं जीमेल अकाउंट?
- जीमेल अकाउंट को लॉगिन करें और आए मेल को पढ़ें या मेल सेंड करें।
- Google Photos पर फोटो को सेव करने के लिए शेयर करें।
- इसके लिए जीमेल अकाउंट से Google Photos में साइन इन करना होगा।
- जीमेल अकाउंट से लॉगिन कर यूट्यूब का भी इस्तेमाल करें।
- Google Search Engine पर कोई जानकारी सर्च करके भी खुद को एक्टिव दिखा सकते हैं।
इन सभी तरीकों से आप अपना जीमेल अकाउंट एक्टिव रख सकते हैं, जिससे जानकारी हो सकेगी कि आप अभी भी गूगल की सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।
क्यों बंद किए जा रहे हैं जीमेल खाते?
गूगल की ओर से सर्वर स्पेस को खाली करने के लिए ऐसा कदम उठाया जा रहा है। ऐसे लोग जो जीमेल या गूगल ड्राइव जैसी सुविधाओं का यूज नहीं कर रहे हैं और लंबे समय से एक्टिव भी नहीं रहे हैं, उन यूजर्स के जीमेल अकाउंट को बंद किया जा रहा है। गूगल का खास ध्यान उन्हीं यूजर्स पर हैं जो उनकी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं और नियमित रूप से गूगल अकाउंट का इस्तेमाल भी करते हैं।
ये भी पढ़ें- Pager Blast: क्या है ये पेजर? जिसके फटने से गई कई लोगों की जान
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
10 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
13 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
14 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
15 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
17 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines