Google का बड़ा एक्शन! इन Gmail खातों को हटा रहा है गूगल, 20 सितंबर से पहले आप भी कर लें ये काम

Google Gmail Account: पिछले काफी समय से जीमेल खाते को एक्टिव रखने के लिए गूगल की ओर से सलाह दी जा रही है, लेकिन अगर आपने उनकी ये बात नहीं मानी है तो 20 सितंबर को आपका भी गूगल का जीमेल अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।

Google will soon shut down inactive Gmail accounts, Save Yours Before September 20

जीमेले खाता बंद

Google Gmail Account: गूगल की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। कंपनी जल्द ही कुछ जीमेल अकाउंट को बंद करने जा रही है। जी हां, पिछले काफी समय से लोगों को जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल करने और उन्हें एक्टिव रखने के लिए कंपनी की ओर से लगातार अलर्ट किया जा रहा था, लेकिन अब दो दिनों में कंपनी द्वारा इनएक्टिव जीमेल खाते को बंद कर दिया जाएगा। आइए जानते है कि कैसे आप अपने जीमेल अकाउंट को बंद होने से बचा सकते हैं और किस वजह से गूगल द्वारा इनएक्टिव जीमेल अकाउंट को बंद करने का फैसला लिया गया है?

विज्ञापन

20 सितंबर को बंद होंगे कई जीमेल अकाउंट!

गूगल की ओर से 20 सितंबर 2024 को कई जीमेल खाते को बंद किया जाएगा। दरअसल, कंपनी लगातार यूजर्स से कह रही है कि वो अपने जीमेल खाते को एक्टिव रखें, लेकिन जिन लोगों ने जीमेल अकाउंट को एक्टिव नहीं रखा है वो Gmail ID बंद कर दी जाएगी। अगर आपको लगता है कि आपका भी जीमेल अकाउंट बंद हो सकता है तो आप कुछ टिप्स की मदद से गूगल अकाउंट को बंद होने से बचा सकते हैं।

विज्ञापन

बंद होने से कैसे बचाएं जीमेल अकाउंट?

  1. जीमेल अकाउंट को लॉगिन करें और आए मेल को पढ़ें या मेल सेंड करें।
  2. Google Photos पर फोटो को सेव करने के लिए शेयर करें।
  3. इसके लिए जीमेल अकाउंट से Google Photos में साइन इन करना होगा।
  4. जीमेल अकाउंट से लॉगिन कर यूट्यूब का भी इस्तेमाल करें।
  5. Google Search Engine पर कोई जानकारी सर्च करके भी खुद को एक्टिव दिखा सकते हैं।

इन सभी तरीकों से आप अपना जीमेल अकाउंट एक्टिव रख सकते हैं, जिससे जानकारी हो सकेगी कि आप अभी भी गूगल की सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन

क्यों बंद किए जा रहे हैं जीमेल खाते?

गूगल की ओर से सर्वर स्पेस को खाली करने के लिए ऐसा कदम उठाया जा रहा है। ऐसे लोग जो जीमेल या गूगल ड्राइव जैसी सुविधाओं का यूज नहीं कर रहे हैं और लंबे समय से एक्टिव भी नहीं रहे हैं, उन यूजर्स के जीमेल अकाउंट को बंद किया जा रहा है। गूगल का खास ध्यान उन्हीं यूजर्स पर हैं जो उनकी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं और नियमित रूप से गूगल अकाउंट का इस्तेमाल भी करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ