Google I/O 2025 Event Live Streaming: टेक दिग्गज कंपनी गूगल का सबसे बड़ा लाइव स्ट्रीमिंग इवेंट शुरू होने वाला है। यह इवेंट आज 20 मई और 21 को कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने इस इवेंट में चार फोकस क्षेत्रों का खुलासा किया है जैसे- एंड्रॉइड16, एआई, वेब और क्लाउड। इस इवेंट में एंड्राइड16 को पूरी तरह से पेश किए जाने की संभावना है। आपके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे कि इस इवेंट में युवाओं के लिए क्या नया हो सकता है? क्या नए बदलाव किए जा सकते हैं? युवाओं के लिए कितना खास हो सकता है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
युवाओं के लिए कितना खास होगा यह इवेंट?
बता दें कि गूगल I/O 2025 इवेंट युवाओं को अलग-अलग स्तरों पर सुरक्षा सुविधाओं की एक श्रृंखला तक पहुंच प्राप्त हो सकता है, जिसमें डिवाइस-स्तर, ऐप्स, मैसेज, वेब और नेटवर्क आदि शामिल होने की पूरी उम्मीद है। गूगल के अनुसार भविष्य में थर्ड पार्टी ऐप्स को भी एडवांस प्रोटेक्शन के अंतर्गत लाया जाएगा।
डेवलपर्स के लिए हो सकता है खास
जानकारी के लिए बता दें कि डेवलपर्स के लिए भी Google I/O काफी खास होने वाला है। Google AI Studio, NotebookLM और Gemma जैसे नए टूल्स पेश किए जा सकते हैं, जो AI-सपोर्टेड एप्लिकेशन बनाने के प्रोसेस को और आसान बना देंगे। इन सबके बीच, एक इंटरेक्टिव एक्सपीरियंस की उम्मीद है, जिसमें गेमिफाइड सेशन्स और लाइव डेमो शामिल हो सकते हैं।
Android16 पर हो सकती है चर्चा
Android 16 पिछले कुछ हफ्तों से काफी चर्चा में रहा है। ऐसा लगता है कि यह आज के इस सबसे बड़े इवेंट में काफी सारी समस्याओं को दूर कर सकता है। खासकर जो यूथ लोग हैं उनके लिए यह इवेंट काफी खास हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए ऑपरेटिंग सिस्टम में नए डिजाइन किए गए वॉल्यूम कंट्रोल, ज्यादा रिफाइन्ड यूजर इंटरफेस और एक्सेसिबिलिटी टूल में अपग्रेड शामिल हो सकते हैं। इसमें हेल्थ रिकॉर्ड के लिए सपोर्ट, ज्यादा डायनेमिक रिफेश रेट और प्राइवेसी और सुरक्षा में और सुधार शामिल होने की भी उम्मीद है।
यूजर्स के लिए एडवांस्ड प्राइवेसी
गूगल कंपनी ने कहा है कि एडवांस्ड प्राइवेसी एक कंट्रोल प्वाइंट्स के रूप में कार्य करती है जो क्रोम, गूगल, मैसेज और फोन समेत कई आपके पसंदीदा गूगल ऐप्स में महत्वपूर्ण सुरक्षा सेंटिग्स को सक्षम करती है। बता दें कि अगर एक बार जब यूजर्स द्वारा एडवांस्ड प्राइवेसी शुरू कर दी जाती है तो व्यक्तिगत सुरक्षा सुविधाओं को गलती से भी अक्षम नहीं किया जा सकता है, जिन्होंने डिवाइस तक अपनी पहुंच प्राप्त कर ली है। यह एक डिफेंस-इन-डेप्थ रणनीति को दर्शाता है, जहां कई प्राइवेसी लेयर एक साथ काम करती हैं।
Gemini और AI
बता दें कि आज के इवेंट में इस बात की काफी संभावना है कि गूगल एस्ट्रा पर चर्चा हो सकती है, जो इसकी महत्वाकांक्षी परियोजना है। जिसका उद्देश्य रीयल टाइम, मल्टीमॉडल समझ के लिए एआई एप्लिकेशन और एजेंट विकसित करना है। प्रोजेक्ट मेरिनर के भी शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें एआई एजेंट भी शामिल है, जो वेब पर नेविगेट कर सकते हैं और यूजर्स की ओर से कार्रवाई कर सकते हैं। एक्स पर यूजर्स ने गूगल के एआई स्टूडियो प्लेटफार्म के कोड में कंप्यूटर उपयोग के रिफ्रेंस देखे हैं, जो मेरिनर से संबंधित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
10 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
15 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
17 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines