Google I/O 2025 Event Date and Time: टेक्नोलॉजी की दुनिया में गूगल का नाम सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। हर साल कंपनी की ओर बड़ा टेक इवेंट आयोजित किया जाता है जिसे गूगल आई/ओ के नाम से जाना जाता है। इस दौरान गूगल द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट की जानकारी दी जाती है। साथ ही अपने अपकमिंग डिवाइस के बारे में भी गूगल की ओर ऐलान किया जाता है। इवेंट के कुछ दिन पहले गूगल ने Google I/O 2025 की तारीख का ऐलान कर दिया है। 20 मई और 21 मई तक गूगल का इवेंट चलेगा। दो दिन तक चलने वाले गूगल I/O इवेंट में क्या-क्या लॉन्च होने की उम्मीद है? आइए जानते हैं।
कब और कहां आयोजित होगा गूगल का सबसे बड़ा इवेंट?
20 मई और 21 मई को गूगल का सबसे बड़ा इवेंट होगा। गूगल की ओर से इस इवेंट को कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा। दो दिन तक चलने वाला ये इवेंट लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखा जा सकता है। ऐसे में घर बैठे भी आप गूगल का इवेंट देख सकते हैं।
कहां देख सकेंगे Google I/O 2025 का लाइव स्ट्रीम?
गूगल के मुताबिक 20 से 21 तक चलने वाले इवेंट को यूट्यूब और सोशल मीडिया हैंडल के जरिए देख सकते हैं। गूगल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल या अन्य सोशल मीडिया हैंडल से इवेंट को लाइव देख सकते हैं। इवेंट के लिए खुद को रजिस्टर करना है तो गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Google Pixel 9a लॉन्च डेट
पिछले कुछ दिनों से गूगल पिक्सल 9ए के लॉन्च होने की जानकारी ऑनलाइन लीक हो रही है। उम्मीद है कि गूगल के सबसे बड़े इवेंट के दौरान इस फोन से पर्दा उठा दिया जाएगा। लीक जानकारी के अनुसार गूगल पिक्सल 9ए में 6.3 इंच का FHD+ OLED HDR डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन होगी। फोन में मुख्य कैमरा 48MP का हो सकता है। Google Tensor G4 प्रोसेसर पर काम करने वाला ये फोन एंड्रॉइड 15 पर चल सकता है।
हो सकती है एंड्रॉइड 16 की घोषणा
उम्मीद है कि इवेंट के दौरान गूगल द्वारा एंड्रॉइड 16 को लॉन्च कर दिया जा सकता है। इस ओएस से स्मार्टफोन को एक नया रूप मिल सकता है। जेमिनी में हेल्थ कनेक्ट 2.0 के अलावा अन्य खास फीचर्स मिल सकते हैं।
जेमिनी अपडेट्स के जारी होने की उम्मीद
गूगल इवेंट के दौरान जेमिनी को अपग्रेडेड वर्जन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में जेमिनी यूजर्स को बेहतरीन फीचर्स के साथ अपडेट मिल सकता है। गूगल एआई स्टूडियो, NotebookLM समेत अन्य अपडेट्स मिल सकते हैं। इसके अलावा जेमिनी का नया सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Apple यूजर्स सावधान! भारत सरकार ने दी इन iPhone और iPad यूज करने वालों चेतावनी; तुरंत करें ये काम
संबंधित खबरें
iPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 hr agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
18 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
23 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines