Google I/O 2024 इवेंट आज, Android 15 से लेकर नए AI टूल्स की होगी पेशकश

Google I/O 2024: आज गूगल का बड़ा इवेंट होने जा रहा है जिसमें Android 15 से लेकर कंपनी कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। यह इवेंट आज रात 10.30 बजे शुरू होगा। आइए जानें आप कहां और कैसे देख सकते हैं ये इवेंट…

Google I/O 2024

Google I/O 2024: गूगल का सबसे बड़ा इवेंट आज यानी मंगलवार 14 मई को होने जा रहा है। इस एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस में टेक दिग्गज क्या कुछ पेश कर सकता है इसका खुलासा पहले ही हो गया है। हाल ही में सामने आई लीक्स रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि पिछले साल की तरह गूगल इस बार भी इवेंट में नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगा। साथ ही कंपनी कुछ AI फीचर्स से भी पर्दा उठा सकती है और Android ऑपरेटिंग सिस्टम के नेक्स्ट अपडेट यानी Android 15 की घोषणा हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं गूगल के इस आज होने वाले डेवलपर कॉन्फ्रेंस में क्या कुछ खास रहने वाला है। सबसे पहले ये जानते हैं कि आप इस इवेंट को कब और कहां देख सकते हैं…

Google I/O 2024 : कैसे और कहां देखें?

जानकारी के मुताबिक, Google I/O 2024 इवेंट आज यानी मंगलवार 14 मई को अमेरिका के माउंट व्यू कैलिफोर्निया में होने वाला है। इस इवेंट को कंपनी अपने चैनल्स पर लाइव स्ट्रीम करेगी। इस इवेंट का मजा आप घर बैठे ले सकते हैं। गूगल अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस इवेंट को लाइव करेगा। इस इवेंट को होस्ट गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई करेंगे जो आज रात 10.30 बजे शुरू होगा। यूट्यूब चैनल के साथ साथ आप इस इवेंट को गूगल I/O वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

इवेंट में क्या कुछ होगा खास?

गूगल अपने इस इवेंट में सबसे पहले Android 15 से पर्दा उठा सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इवेंट के दौरान कंपनी इस ऑपरेटिंग सिस्टम का बीटा 2 भी रिलीज कर सकती है। बता दें कि इसका दूसरा डेवलपर प्रिव्यू कंपनी ने पहले ही जारी कर दिया है, अब इवेंट में बीटा यूजर्स के लिए भी इसे रोल आउट किया जा सकता है। लीक्स रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये अपडेट एंड्रॉयड यूजर्स का एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।

New AI Tools

टेक दिग्गज इस इवेंट में एक नया एआई टूल भी लॉन्च कर सकता है। साथ ही कंपनी ऐसे स्मार्ट टीवी के लिए बड़ा अपडेट रोल आउट कर सकती है जो एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। कहा जा रहा है कि इस अपडेट से स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करने वाले लोगों का व्युइंग एक्सपीरियंस और भी जबरदस्त हो जाएगा। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि ये अपडेट किस तरह से काम करेगा।

Google ‎Gemini में भी होगा बदलाव

हाल ही में सामने आई कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इवेंट में कंपनी जेमिनी गूगल के चैटबॉट में बड़े बदलाव कर सकता है। इसके अलावा कंपनी सैमसंग के गैलेक्सी AI फीचर्स से जुडी भी कुछ बड़ी घोषणाएं करने की उम्मीद है। नए एआई टूल्स के साथ गूगल सर्किल टू सर्च जैसे फीचर्स सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ