Google I/O 2024: गूगल का एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस, Google I/O 2024, 14 मई को होने वाला है और टेक दिग्गज इस कार्यक्रम में क्या कुछ पेश करेगा इसका खुलासा पहले ही हो गया है। पिछले वर्षों की तरह, Google इस बार भी इस इवेंट में नए सॉफ्टवेयर अपडेट, AI फीचर्स और अपने Android ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट की घोषणा कर सकता है। आइए जानें Google के इस आगामी डेवलपर सम्मेलन में क्या कुछ रहेगा खास…
Android 15
Google I/O 2024 में कंपनी Android ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन, Android 15 को पेश कर सकती है। Google ने Android 15 का पहला बीटा पहले ही जारी कर दिया है और इवेंट के दौरान Android 15 बीटा 2 को पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस अपडेट के साथ सभी ऐप्स के लिए डार्क मोड पेश कर सकती है।
बीटा 1 में कंपनी ने स्क्रीन शेयरिंग, नोटिफिकेशन कूलडाउन और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे कई फीचर्स को पेश किया है। Google के अनुसार, इन अपग्रेड का उद्देश्य पूरे प्लेटफॉर्म पर यूजर एक्सपीरियंस को यूजर फ्रेंडली बनाना है, जिससे एंड्रॉइड को और भी ज्यादा पावरफुल बनाया जा सके।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
Google AI डेवलपमेंट्स
ChatGPT की सफलता के बाद, Google ने जेनरेटिव AI, खास तौर पर अपने जेमिनी मॉडल में भारी निवेश किया है। जेमिनी Google के चैटबॉट के साथ-साथ सैमसंग के गैलेक्सी AI फीचर्स को भी पावर दे रहा है, इसलिए कंपनी इस इवेंट में AI फीचर्स को पेश करने पर ज्यादा फोकस करेगी। इस बार Google अपने असिस्टेंट को भी जेमिनी चैटबॉट से बदल सकता है। इसके अलावा Google कुछ प्रोडक्ट्स और सर्विसेज में AI को ऐड कर सकता है, जिसमें जेमिनी नेक्स्ट अपडेट और पिक्सल फोन के लिए बेहतर ऑन-डिवाइस फीचर्स आने की उम्मीद है।
हार्डवेयर डेवलपमेंट्स
कहा जा रहा था कि गूगल इस इवेंट में Pixel 8a को लॉन्च करेगा लेकिन कंपनी ने इस फोन को पहले ही 8 मई को लॉन्च कर दिया है। हालांकि अभी भी कंपनी इस इवेंट में कई बड़े हार्डवेयर उपग्रडेस की घोषणा कर सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में पिक्सेल फोल्ड 2 को लेकर कुछ घोषणाएं कर सकती है। हालांकि, अभी स्मार्टफोन के लॉन्च होने में काफी वक्त बाकी है। इसी तरह, पिक्सेल टैबलेट 2 से भी कंपनी पर्दा उठा सकती है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines