Android Smartphone New Features: Google I/O 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है और जल्द ही इस इवेंट में हमें Android 15 समेत कई नए प्रोडक्ट्स की पहली झलक देखने को मिल सकती है। Google का डेवलपर कॉन्फ्रेंस 14 मई को होगा। खास बात यह है कि इस बार गूगल एक बहुत ही जबरदस्त फीचर पर काम कर रहा है। जल्द ही आप अपने Android फोन को ऑफ होने के बाद भी ट्रैक कर पाएंगे। हालांकि आईफोन में ये फीचर काफी पहले से मौजूद है। वहीं आप अब इस फीचर का मजा जल्द ही Android फोन पर भी ले पाएंगे। सिक्योरिटी के तौर पर देखें तो ये काफी बड़ा अपडेट होने वाला है।
Offline Device Tracking Feature
बता दें कि इस फीचर के लीक्स पिछले साल से सामने आ रहे हैं, हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि Android 15 ऑफलाइन डिवाइस ट्रैकिंग पेश कर सकता है। यह फीचर एप्पल के फाइंड माई नेटवर्क की तरह ही काम करेगा, जो यूजर्स को इंटरनेट से कनेक्ट न होने पर भी अपने खोए हुए या चोरी हुए डिवाइस का पता लगाने में मदद करेगा। जानकारी के अनुसार यह फीचर डिवाइस के बंद होने पर भी ब्लूटूथ सिग्नल को बनाए रखेगा, जिससे अन्य डिवाइस का यूज करके आप डिवाइस को ट्रैक कर सकेंगे।
प्राइवेसी में लाएगा सुधार
यह नया फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क न केवल डिवाइस की सिक्योरिटी को बढ़ा सकता है बल्कि प्राइवेसी में भी सुधार लाएगा। इसके साथ ही अगर कोई यूजर की सहमति के बिना किसी थर्ड पार्टी ट्रैकर का यूज करके उन्हें ट्रैक करने की कोशिश करेगा, तो यूजर्स को इसका एक अलर्ट भी मिल जाएगा। इस वक्त गूगल का फाइंड माई डिवाइस नेटवर्क इंटरनेट से जुड़े पावर्ड-ऑन Android और वेयर ओएस डिवाइस को ट्रैक कर सकता है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp New Upcoming Features: मिस नहीं होगा Girlfriend का मैसेज, आ रहे हैं 3 तगड़े फीचर्स
बिना इंटरनेट के भी मिलेगी लोकेशन
ऑफलाइन डिवाइस ट्रैकिंग के जुड़ने से यह फीचर काफी जबरदस्त साबित होने वाला है, जिससे यूजर्स को उन सिचुएशन में भी अपने डिवाइस का पता लगाने की सुविधा मिलेगी जहां वे इंटरनेट से कनेक्ट नहीं कर सकते।
इन फोन्स पर मिलेगा फीचर
अगर रिपोर्ट में किया गया दावा सही साबित होता है, तो यह फीचर हमें Google Pixel 9 पर सबसे पहले देखने को मिल सकता है। इसके बाद कंपनी इसे Google Pixel 8 पर भी पेश करेगी। हालांकि, सभी डिवाइस पर ये फीचर मिलेगा इसकी कोई जानकारी नहीं है क्योंकि ऑफलाइन डिवाइस ट्रैकिंग के लिए हार्डवेयर में भी कुछ बदलाव होने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि Google Pixel 7 और Google Pixel फोल्ड जैसे पुराने मॉडल इस फीचर को सपोर्ट नहीं करेंगे।
संबंधित खबरें
Apple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
26 mins agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
18 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
20 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
22 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
23 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines