Google I/O 2023 Date: गूगल ने घोषणा की कि वो इस साल 2023 मई में Google I/O इवेंट की मेजबानी कर रहा है। इस इवेंट का कई लोगों को बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि गूगल का पहला फोल्डेबल फोन, पिक्सल 7ए समेत कई डिवाइस पेश हो सकते हैं। आइए एक बार नजर डालते हैं कि गूगल I/O 2023 में क्या आने की उम्मीद है और इसका लाइवस्ट्रीम कैसे देखा जा सकता है?
क्या है गूगल I/O? (What is Google I/O)
Google I/O एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसे गूगल की ओर से आयोजित किया जाता है। इस दौरान कंपनी डेवलपर्स के साथ-साथ प्रशंसकों के लिए कई सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की घोषणा करता है। कंपनी इस कार्यक्रम को साल 2008 से यूएस, कैलिफोर्निया में आयोजित करती आ रही है। इसके नाम में I/O ओपन में इनपुट/आउटपुट और इनोवेशन के लिए है।
Google I/O 2023 Event Date
अगर आपका भी सवाल है कि गूगल I/O इवेंट कब है? तो आपको बता दें कि ये मई महीने में आयोजित होगा। 10 मई, बुधवार को सुबह 10 बजे PT (10:30 PM IST) से शुरू होगा। ये इवेंट को अपने मुख्यालय में सीमित दर्शकों के साथ रखता है। हालांकि, लाइवस्ट्रीम के जरिए इवेंट को देखा जा सकता है।
लाइवस्ट्रीम कैसे देखें?
गूगल I/O इवेंट को लाइवस्ट्रीम के जरिए देखा जा सकता है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम को देखा जा सकता है। 10 मई 2023 को सुबह 10 बजे PT (10:30 PM IST) से लाइव हो जाएगा और आप इवेंट को लाइव देख सकेंगे।
गूगल I/O से क्या उम्मीद?
गूगल I/O 2023 में कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। उम्मीद है कि Android 14 को आधिकारिक तौर पर घोषित किया जा सकता है, जिसे कंपनी ने इस साल की शुरुआत में डेवलपर्स के लिए पेश किया था। ये नया ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलपर बीटा चरण में है। इस दौरान कंपनी एंड्रॉइड के सभी फीचर्स का खुलासा करेगी।
OpenAI की ChatGPT के बाद कंपनी अपने खुद के AI चैटबॉट (AI Chatbot) को गूगल बार्ड करार देकर सभी को चौंका दिया। इस इवेंट में गूगल बार्ड चैटबॉट के बारे में अधिक डिटेल्स साझा कर सकता है।
गूगल पिक्सल 7ए और गूगल पिक्सल फोल्ड फोन भी इवेंट में घोषित हो सकता है। अफवाहों में दोनों आगामी फोन के बारे में काफी कुछ डिटेल्स भी हैं। फोल्डेबल फोन में 7.6 इंच की प्राइमरी स्क्रीन हो सकती है। Google Pixel Fold में 5.8 इंच का कवर डिस्प्ले भी हो सकता है। जबकि, Google Pixel 7a में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिल सकता है, जोकि एक किफायती फोन हो सकता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
9 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
14 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
16 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines