Google Gmail Accounts Delete: आज के समय में गूगल अकाउंट का होना ज्यादातर लोगों के लिए जरूरी हो गया है। चाहें डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना हो या फिर किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना हो, इसके लिए गूगल अकाउंट या जीमेल का इस्तेमाल जरूरी हो गया है। यहां तक की फोन को चलाने के लिए भी अब गूगल अकाउंट जरूरी है। ये ही कारण है कि हम सभी के पास गूगल अकाउंट है लेकिन हममें से कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्होंने अपना गूगल अकाउंट बना और फिर वो उसे इस्तेमाल करना भूल गए हैं। सरल भाषा में कहें तो अगर आपका भी गूगल अकाउंट काफी समय से एक्टिव नहीं है तो कंपनी आपके खाते को डिलीट कर सकती है।
गूगल डिलीट करने जा रहा अकाउंट
दरअसल, गूगल ने 19 अगस्त, शनिवार को अरबों यूजर्स को मेल के जरिए अकाउंट को डिलीट करने की जानकारी दी है। इस दौरान कंपनी ने कहा कि सभी प्रोडक्ट्स और सर्विसों के उन अकाउंट को डिलीट करने के लिए कहा है। इसे उन इनएक्टिव गूगल अकाउंट (Inactive Google Account) पर लागू किया जा रहा है, जो 2 साल से किसी भी तरह की एक्टिविटी में नहीं है।
इस दिन से डिलीट करने का प्रोसेस होगा शुरू
गूगल के अनुसार एक इनएक्टिव अकाउंट के साथ-साथ उसमें मौजूद किसी भी कंटेंट को इस साल के आखिरी महीने यानी 1 दिसंबर से डिलीट किया जाएगा। हालांकि, उन अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा, जो दो साल या उससे ज्यादा समय से इनएक्टिव नहीं है।
गूगल अकाउंट डिलीट होने से बचाना है तो करें ये काम
- हर दो साल में कम से कम एक बार खाते में साइन इन जरूर करें।
- अकाउंट एक्टिव रखने के लिए ईमेल को पढ़ें और भेज भी।
- गूगल ड्राइव का इस्तेमाल जरूर करें।
- गूगल अकाउंट से यूट्यूब वीडियो जरूर देखें।
- ऐप को समय-समय पर अपडेट करें।
- गूगल सर्च का इस्तेमाल करें।
कंपनी डिलीट करने से पहले करेगी ये काम
गूगल द्वारा किसी भी अकाउंट के लिए एक्शन लेने से पहले ईमेल के जरिए या मैसेज के जरिए रिमाइंडर भेजा जाता है। कंपनी की ओर से रिमाइंडर ईमेल कम से कम 8 महीने पहले भेजा जाता है। इसलिए अगर आपका भी गूगल अकाउंट डिलीट किया जाएगा, तो उससे पहले कंपनी की ओर से आपको रिमाइंडर जरूर भेजा जाएगा।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
36 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines