Google Gmail Account Password Leak: दुनिया भर में करोड़ों ईमेल यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी सामने आई है. एक बड़ा डेटा ब्रीच (Data Breach) के चलते लाखों लोगों की निजी जानकारी साइबर अपराधियों के हाथ लग गई है. इनमें Google के Gmail यूजर्स भी शामिल हैं. साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ट्रॉय हंट (Troy Hunt) ने खुलासा किया है कि इंटरनेट पर अब 3.5 टेराबाइट से भी ज्यादा डेटा चोरी होकर फैल चुका है.
क्या है यह नया डेटा लीक?
ऑस्ट्रेलियाई साइबर एक्सपर्ट ट्रॉय हंट, जो Have I Been Pwned नाम की वेबसाइट के फाउंडर हैं, ने बताया कि लीक हुआ डेटा बेहद बड़ा और खतरनाक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें लगभग 18.3 करोड़ यूनिक अकाउंट्स शामिल हैं, जिनमें से 1.64 करोड़ ईमेल एड्रेस ऐसे हैं जो पहले कभी किसी डेटा लीक में नहीं देखे गए थे. इसका मतलब है कि लाखों नए यूजर्स का डेटा पहली बार चोरी हुआ है.
कैसे हुआ इतना बड़ा डेटा ब्रीच?
ट्रॉय हंट के अनुसार, यह डेटा उन Stealer Logs से जुड़ा है जो Infostealer नाम के मालवेयर के जरिए तैयार किए गए. यह मालवेयर करप्टेड कंप्यूटर पर चलकर यूजर्स द्वारा वेबसाइट्स पर दर्ज की गई जानकारी जैसे ईमेल एड्रेस, पासवर्ड और वेबसाइट एड्रेस को रिकॉर्ड करता है. उदाहरण के तौर पर, अगर कोई Gmail में लॉगिन करता है, तो उसका ईमेल और पासवर्ड सीधे हैकर्स के पास पहुंच सकता है.
क्या आपका ईमेल अकाउंट भी लीक हुआ है? ऐसे करें जांच
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका ईमेल किसी डेटा लीक में शामिल है या नहीं, तो आप HaveIBeenPwned.com वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं. वहां सिर्फ अपना ईमेल एड्रेस डालने पर यह पता चल जाएगा कि आपका डेटा पहले किसी साइबर अटैक में चोरी हुआ है या नहीं. अगर आपकी जानकारी उस सूची में आती है, तो तुरंत पासवर्ड बदलें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू करें.
Google की सफाई- Gmail सिस्टम पूरी तरह सेफ
डेटा लीक के बाद जब लोगों में चिंता बढ़ी, तो Google ने आधिकारिक बयान जारी किया. कंपनी ने साफ कहा कि Gmail के सिस्टम हैक नहीं हुए हैं, और यह खबर कि Gmail का डेटा ब्रीच हुआ पूरी तरह गलत है. गूगल ने बताया कि यह डेटा बाहर के किसी संक्रमित डिवाइस या थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म से चोरी हुआ है, न कि Gmail के सर्वर से.
Google की सलाह: अब पासवर्ड नहीं, Passkey अपनाएं
गूगल ने यूजर्स से कहा है कि वे अपनी अकाउंट सिक्योरिटी को मजबूत करें. इसके लिए Two-Step Verification (2FA) को ऑन करें और Passkey जैसी नई तकनीक अपनाएं, जो पारंपरिक पासवर्ड से ज्यादा सुरक्षित है. कंपनी ने यह भी सलाह दी है कि अगर आपका ईमेल किसी लीक रिपोर्ट में पाया जाता है, तो तुरंत पासवर्ड रीसेट करें.
साइबर सेफ्टी के लिए जरूरी सावधानियां
- हर ऑनलाइन अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें.
- किसी भी संदिग्ध ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें.
- अपने डिवाइस में भरोसेमंद एंटीवायरस और सिक्योरिटी सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें.
- समय-समय पर पासवर्ड अपडेट करते रहें.
ये भी पढ़ें- OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन अब पढ़ेंगे इंसान के दिमाग की बातें!
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
21 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines