Google Alert: गूगल अगले महीने लाखों जीमेल अकाउंट को डिलीट करने की योजना बना रहा है। कहा जा रहा है कि जो जीमेल यूजर्स नियमित रूप से अपने अकाउंट का उपयोग नहीं करते हैं, वे आगामी महीने में अपने जीमेल अकाउंट का एक्सेस खो सकते हैं। दिसंबर 2023 में, लाखों जीमेल खातों को एक प्रक्रिया के हिस्से के रूप में डिलीट किए जाने का खतरा है। जिन जीमेल अकाउंट को डिलीट किए जाने का प्लान है, जो यूजर्स अपने अकाउंट का इस्तेमाल पिछले दो वर्षों से नहीं कर रहे हैं।
कंपनी क्यों उठा रही है ये कदम?
मई में Google के प्रोडक्ट प्रबंधन उपाध्यक्ष रूथ क्रिचेली द्वारा लिखे गए एक ब्लॉग पोस्ट में, कंपनी ने कहा कि वह जोखिम को कम करने के लिए कदम उठा रही है। Google अपने सभी उत्पादों में Google खातों के लिए अपनी निष्क्रियता नीति को 2 साल के लिए अपडेट कर रहा है। दिसंबर से शुरू करके, यदि किसी Google खाते का उपयोग कम से कम 2 वर्षों से नहीं किया गया है या उसमें साइन इन नहीं किया गया है, तो हम उस अकाउंट और उसकी सामग्री को हटा सकते हैं, जिसमें Google वर्कस्पेस (जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, मीट, कैलेंडर) और Google फोटो की सामग्री भी शामिल है।
किन खातों को किया जाएगा डिलीट?
गूगल की ओर से ऐसे अकाउंट को डिलीट किया जाएगा, जिसे यूजर्स दो वर्षों से इस्तेमाल नहीं किया है। यह स्कूलों या व्यवसायों जैसे संगठनों के अकाउंट को प्रभावित नहीं करेगा। ऐसे में आपने भी अपने जीमेल अकाउंट को लंबे समय से एक्टिव नहीं किया है तो जल्द से जल्द उसे ओपन कर लें।
ये भी पढ़ेंः इस दिवाली अपने iPhone से ऐसे Click करें तस्वीरें, देखकर सब बोलेंगे- WOW
अपने अकाउंट को एक्टिव कैसे रखें?
Google ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, Google Account को सक्रिय रखने का सबसे सरल तरीका हर दो साल में कम से कम एक बार साइन इन करना है। यदि आपने हाल ही में अपने Google अकाउंट को साइन इन किया है, तो आपका अकाउंट सक्रिय माना जाएगा और उसे डिलीट नहीं जाएगा।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
21 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines