Gmail security update: Google अपने सभी ऐप्स और सर्विसेज में सिक्योरिटी को प्राथमिकता देता है, ताकि यूजर्स बेस्ट एक्सपीरियंस ले सकें। हालांकि, नई रिपोर्ट सामने आई है कि Gmail में Google जल्द ही SMS-आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को बंद करने जा रहा है। अब इसकी जगह गूगल QR कोड आधारित वेरिफिकेशन सिस्टम लाएगा। यह बदलाव Gmail अकाउंट की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्यों हटाया जा रहा है SMS-आधारित 2FA?
SMS-आधारित 2FA को 2011 में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह उतना सुरक्षित नहीं माना जाता है। इसके कई कारण हैं। साइबर अपराधी यूजर्स को धोखा देकर SMS कोड शेयर करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। इसके अलावा, हैकर्स किसी का SIM कार्ड क्लोन करके उनके अकाउंट का एक्सेस ले सकते हैं। कुछ स्कैमर्स SMS स्कैम के जरिए कंपनियों से पैसे ठगने का प्रयास करते हैं। Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, Google ने इन सिक्योरिटी समस्याओं को देखते हुए SMS आधारित 2FA को हटाने का फैसला किया है।
अब Gmail कैसे होगा लॉगिन?
जब कोई यूजर अपने Google अकाउंट में लॉगिन करेगा, तो उसे QR कोड स्कैन करना होगा। यह QR कोड स्मार्टफोन के कैमरा ऐप से स्कैन किया जा सकता है। एक बार स्कैन करने के बाद, यूजर का अकाउंट सुरक्षित रूप से वेरीफाई हो जाएगा।
Gmail के प्रवक्ता रॉस रिचेन्डरफर के अनुसार, SMS कोड यूजर्स के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी जोखिम पैदा करते हैं। हम अब एक नया तरीका पेश कर रहे हैं, जिससे हमले की संभावना कम हो जाएगी और यूजर्स ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।
Google देता है ये सिक्योरिटी ऑप्शन?
Google के पास पहले से ही कई सुरक्षित लॉगिन ऑप्शन मौजूद हैं, जिसमें TOTP (Time-based One Time Passwords) शामिल है। इसमें Google Authenticator या पासवर्ड मैनेजर का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, सिक्योरिटी की (Security Key) हार्डवेयर डिवाइस के जरिए लॉगिन को वेरिफाई किया जाता है। बता दें कि अभी Google SMS कोड के अलावा वॉयस कॉल के जरिए कोड भेजने का ऑप्शन भी देता है।
Google ने अपने यूजर्स के लिए Gmail में SMS-आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को हटा दिया है। इसकी जगह गूगल QR कोड आधारित वेरिफिकेशन सिस्टम लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें – Samsung S25 और iPhone 16 को मिलेगी कड़ी टक्कर! Xiaomi 15 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines