Google Gemini New Update: Google ने अक्टूबर 2025 के लिए अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini का नया अपडेट पेश किया है, जिसमें कई दमदार फीचर्स शामिल किए गए हैं. इस अपडेट का मकसद हैउपयोगकर्ताओं को एक ही जगह पर सीखने, बनाने और एंटरटेनमेंट का पूरा अनुभव देना. इस बार Google ने Gemini को इतना पावरफुल बना दिया है कि यह अब सिर्फ एक टूल नहीं, बल्कि एक ऑल-इन-वन डिजिटल असिस्टेंट जैसा महसूस होता है.
Gemini Canvas: अब कुछ सेकंड में बनेगा प्रेजेंटेशन
Google का नया Gemini Canvas फीचर अब प्रेजेंटेशन बनाने का तरीका पूरी तरह बदल देगा. यूजर बस किसी टॉपिक को टाइप करें या कोई फाइल अपलोड करें और कुछ ही सेकंड में Gemini पूरी स्लाइड तैयार कर देता है. इसमें थीम, इमेज और लेआउट सब कुछ ऑटोमैटिक तरीके से जुड़ जाता है. इसके बाद यूज़र चाहें तो इसे Google Slides में एडिट भी कर सकते हैं. यह फीचर अभी Pro यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जबकि Free यूजर्स को आने वाले हफ्तों में इसका एक्सेस मिलेगा.
Veo 3.1 अपडेट
Gemini के Veo 3.1 अपडेट के साथ वीडियो बनाने की तकनीक एक नए स्तर पर पहुंच गई है. अब यूजर रियल-लाइफ टेक्सचर वाले वीडियो बना सकते हैं, जिनमें कैमरा कंट्रोल, डायलॉग और साउंड इफेक्ट्स जोड़ना बेहद आसान होगा. यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स और फिल्ममेकर्स के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा क्योंकि अब वीडियो क्रिएशन पहले से ज़्यादा रियल और प्रोफेशनल लगेगा.
Gemini 2.5 Flash
नया Gemini 2.5 Flash अपडेट खास तौर पर स्टूडेंट्स और लर्नर्स के लिए डिजाइन किया गया है. अब यह जटिल विषयों को स्टेप-बाय-स्टेप ट्यूटोरियल्स के रिए समझाता है. यह सिर्फ टेक्स्ट नहीं, बल्कि नोट्स और डायग्राम्स को पहचानकर उन्हें आसान भाषा में एक्सप्लेन करता है. इस फीचर से पढ़ाई का तरीका और भी इंटेलिजेंट और इंटरएक्टिव हो जाएगा.
बेहतर LaTeX सपोर्ट और Google TV इंटीग्रेशन
स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Google ने LaTeX सपोर्ट को और आसान बना दिया है. अब यूजर कैनवस से ही इक्वेशन कॉपी, एडिट और PDF डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, Gemini on Google TV अब सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि इंटेलिजेंट सजेशन भी देगा. यूजर अब टीवी पर ही Gemini से सवाल पूछ सकते हैं, फिल्म या शो के रिकमेंडेशन ले सकते हैं और उससे जुड़े YouTube वीडियो भी देख सकते हैं.
एक प्लेटफॉर्म, कई दुनिया
इस अक्टूबर अपडेट के साथ Google ने साफ कर दिया है कि Gemini अब सिर्फ एक चैटबॉट या असिस्टेंट नहीं, बल्कि एक ऑल-राउंडर AI प्लेटफॉर्म बन चुका है. यह क्रिएटिविटी, लर्निंग और एंटरटेनमेंट तीनों को एक साथ जोड़कर काम करता है.
Gemini के नए फीचर्स यह दिखाते हैं कि भविष्य में AI सिर्फ काम के लिए नहीं, बल्कि सीखने और जीने के तरीके को भी पूरी तरह बदल देगा.
ये भी पढ़ें- अब नहीं खोएंगे आपके पसंदीदा Reels, Instagram पर इस धांसू फीचर से एक मिनट में मिलेगी खोई हुई रील
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
13 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
16 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
17 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
19 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines