हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Google को स्क्रीन दिखाओ जवाब पाओ...आ गया एक और कमाल का फीचर, ऐसे करेगा चीजें आसान

गूगल जल्द ही पिक्सेल और गैलेक्सी S25 सीरीज के यूजर्स को शेयर लाइव विद स्क्रीन बटन देने जा रहा है जिससे आपकी काफी ज्यादा मदद हो जाएगी। चलिए जानें कैसे काम करेगा ये फीचर

विज्ञापन

गूगल ने MWC 2025 में Gemini Live के अंदर एक खास फीचर की घोषणा की थी जिसके बाद अब इस फीचर को रोल आउट कर दिया गया है। दरअसल गूगल Gemini Live में स्क्रीन-शेयरिंग फीचर ऑफर कर रहा है। इन फीचर के साथ Gemini Live आपके डिवाइस की स्क्रीन को देख सकेगा और रियल टाइम में सवालों के जवाब दे सकेगा। Google का बेहतरीन मल्टीमॉडल AI असिस्टेंट प्रोजेक्ट एस्ट्रा, यूजर्स को Gemini के साथ जुड़ने का एक नया तरीका ऑफर कर रहा है। ऑन-स्क्रीन कंटेंट के बेस पर आप रियल टाइम में जवाब ले सकते हैं, जिससे यह ज्यादा कंफर्टेबल और डेली यूज के लिए एक बेस्ट असिस्टेंट बन जाएगा।

Gemini में दिखा ‘Share live with Screen’ बटन

एक नई रिपोर्ट बताती है कि एक Android यूजर्स ने Gemini ओवरले के अंदर ‘Share live with Screen’ बटन को स्पॉट किया है। Reddit यूजर के अनुसार, यह फीचर उनके Xiaomi डिवाइस पर दिखाई दे रहा है, जिसकी जानकारी 9to5Google की रिपोर्ट में भी दी गई है। यूजर ने इस फीचर के बारे में बताते हुए ये फीचर्स कैसे काम करता है इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।

ये भी पढ़ें : OnePlus के दमदार फोन की 10 हजार रुपये गिरी कीमत, गलती से भी मिस न करें Deal

कब तक मिल जाएगा फीचर

MWC 2025 में गूगल ने बताया था कि ये फीचर इस महीने के एंड तक Android डिवाइस पर Google One AI प्रीमियम प्लान यूजर्स के लिए नई स्क्रीन-शेयरिंग और लाइव वीडियो कैपेबिलिटीज पेश करने की योजना की घोषणा की। हालांकि कुछ यूजर्स को अभी से ये फीचर मिलने लगा है।

इन डिवाइस को पहले मिलेगा फीचर

जनवरी में Google ने घोषणा की थी कि पिक्सेल और गैलेक्सी S25 सीरीज के यूजर्स स्क्रीन शेयरिंग और लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे प्रोजेक्ट एस्ट्रा के एडवांस फीचर यूज करने वाले पहले यूजर होंगे। अभी के लिए ये कैपेबिलिटीज धीरे-धीरे रोलआउट की जा रही हैं लेकिन अभी तक सभी Android यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि गूगल ने कोई ऑफिशियल टाइमलाइन नहीं बताई है कि एस्ट्रा आईफोन यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें