Google Gemini AI Free: क्या आप भी गूगल के Workspace ऐप में Gemini AI फीचर्स के लिए हर महीने पैसे दे रहे थे, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, गूगल ने घोषणा कर दी है कि वह इस वीक से उसके सभी AI Tools, जिसके लिए पहले 1,500 रुपये देने पड़ते थे वो अब फ्री में उपलब्ध हैं। कंपनी ऐसा करके अपने AI फीचर्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है। जबकि कुछ का कहना है कि कंपनी ने Microsoft और OpenAI को टक्कर देने के लिए ये कदम उठाया है।
Google Workspace में क्या-क्या खास मिल रहा?
गूगल के Workspace AI पैकेज में आपको कई खास फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें आपको ईमेल का समरी मिनटों में मिल जाता है। साथ ही Google Meet पर मीटिंग के आटोमेटिक नोट्स भी आपको मिल जाते हैं। यही नहीं Google Sheets में आपको खास सुविधाएं मिलती हैं। Google Docs में आपको AI राइटिंग असिस्टेंट की भी सुविधा मिलती है।
इसके अलावा, आप Gemini बॉट से पर्सनल असिस्टेंट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, डेटा को खोज सकते हैं और किसी विचार पर सुझाव ले सकते हैं। साथ ही, NotebookLM Plus जैसे एडवांस्ड टूल भी मिलेंगे, जो मुश्किल कामों में आपको मदद करेंगे। इसके जरिए यूजर्स डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं, इनसाइट्स निकाल सकते हैं और शेयर नोटबुक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart सेल में Google के फोन पर 30 हजार का Discount! फटाफट चेक करें 3 बेहतरीन Deals
Google ने इसे क्यों किया फ्री?
ऐसा लग रहा है कि Gemini AI के लिए Additional Charges हटाने का फैसला सिर्फ एक स्ट्रेटेजी है। Microsoft ने हाल ही में अपने AI टूल्स को कुछ Microsoft 365 प्लान्स में शामिल कर दिया है। ऐसे में गूगल इसका फायदा उठाना चाहता है। Google का मानना है कि फाइनेंशियल कन्सट्रैन्ट को खत्म करके वह व्यवसायों को अपने AI टूल्स आजमाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। कंपनी अगले साल और भी नए AI फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है।
Workspace सब्सक्रिप्शन हुए महंगा
हालांकि, दूसरी तरफ Google ने इन नए फीचर्स को ऐड करने के बाद Workspace सब्सक्रिप्शन को महंगा कर दिया है। ज्यादातर व्यवसायों को अब पर यूजर हर महीने 125 रुपये से ज्यादा चुकाने होंगे। उदाहरण के लिए, बेस सब्सक्रिप्शन प्लान जिसकी कीमत पहले 900 रुपये ($12) थी, अब आपको इसके लिए 1,050 रुपये ($14) देने होंगे।
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
4 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
12 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
13 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
16 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
18 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
19 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines