Google Gemini AI System: इस साल की शुरुआत के साथ ही दुनिया भर में आर्टिफिशियल एजेंसी काफी चर्चाओं में है। इस पहल में कई कंपनियां एआई की मदद से अपने काम को आसान कर रही हैं। जबकि, कुछ कंपनी एआई को लाने की तैयारी में भी है। बात करें गूगल की तो ये अपना नया एआई सिस्टम लाने की तैयारी में है जिसे जेमिनी एआई का नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि गूगल अपने जेमिनी एआई से ओपन एआई के चैटजीपीटी को टक्कर देगा।
गूगल का ये AI देगा चैटजीपीटी से बेहतर परफॉर्मेंस
गूगल के डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस की ओर से अपने नए AI सिस्टम जेमिनी एआई (c) की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि गूगल का जेमिनी एआई पहले से मौजूद ओपन एआई के ChatGPT से बेहतर परफॉर्मेंस देगा। हसाबिस का कहना है कि गूगल का आगामी एआई सिस्टम रिवॉल्यूशनरी है और अभी डेवलपिंग फेज में है।
इसको पूरा करने में कई महीनों का समय भी लग सकता है। इसे डेवल करने में करोड़ों में लागत लगने की संभावना है। सरल शब्दों में कहें तो गूगल की ओर से आगामी एआई सिस्टम जेमिनी में कई संसाधन लगाया जा रहा है। ऐसे में गूगल की पूरी तैयारी है कि वो अपने जेमिनी एआई से ChatGPT को हर हाल में पछाड़कर रहेगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्फाबेट के गूगल ने कंपनियों के एक छोटे समूह को अपने संवादी AI सिस्टम के शुरुआती संस्करण तक पहुंच प्रदान की है। इसे पेश करने में अभी समय लग सकता है। गूगल की ओर से जेनरेटिव AI में निवेश तेज कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि Microsoft सपोर्ट OpenAI द्वारा ChatGPT को पिछले साल लॉन्च किया गया था, जिसने टेक्नोलॉजी की दुनिया में तूफान मचा दिया था।
कैसे होगा गूगल का जेमिनी एआई
एक रिपोर्ट की मानें तो जेमिनी एआई को कई बड़ी भाषाओं के कलेक्शन के साथ तैयार किया जा रहा है। इसमें सिर्फ अंग्रेजी या हिन्दी भाषा नहीं बल्कि कई अन्य रीजनल भाषाओं को भी जो़ड़ा जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस टूल का इस्तेमाल कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines