हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Black Friday Sale में बेस्ट डील ढूंढना अब आसान, Google का AI बताएगा आपके लिए सबसे सही ऑफर

Black Friday Sale में सही डील नहीं मिल रही? Google Gemini AI अब रियल-टाइम प्राइस ट्रैकिंग, गिफ्ट सुझाव और AI कॉलिंग से आपके लिए बेस्ट ऑफर बताएगा.

विज्ञापन
Photo-Freepik

हर साल Black Friday Sale आते ही अमेजन, फ्लिपकार्ट और क्रोमा जैसी साइटों पर लाखों प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलते हैं. लेकिन इतने बड़े विकल्पों के बीच सबसे कम कीमत और सही डील ढूंढना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. इसी परेशानी को देखते हुए Google ने अपने Gemini AI प्लेटफॉर्म में कई नए स्मार्ट टूल जोड़ दिए हैं, जो अब आपकी शॉपिंग को तेज, आसान और पहले से ज्यादा फायदेमंद बनाएंगे.

AI बताएगा कब मिल रही है सबसे कम कीमत

Google Search में अब “Track Price” फीचर दिया गया है. आप किसी भी प्रोडक्ट का रंग, साइज और मॉडल चुनकर उसकी कीमत ट्रैक कर सकते हैं. जैसे ही वह आइटम आपकी तय बजट रेंज में पहुंचेगा, Gemini AI आपको तुरंत अलर्ट भेज देगा. अमेरिका में यूजर्स को “Price Insights” भी मिलता है, जो पिछले कुछ महीनों की औसत कीमतों से तुलना करके बताता है कि असली डिस्काउंट कितना है और क्या वाकई ये डील फायदेमंद है.

AI बनाएगा आपके लिए ‘पर्सनल गिफ्ट क्यूरेटर’

ब्लैक फ्राइडे के दौरान लोग अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के लिए सही गिफ्ट ढूंढने में उलझ जाते हैं. अब Google Search में AI मोड आपकी इस मुश्किल को हल करेगा. आप बस जिस व्यक्ति के लिए गिफ्ट लेना है उसके बारे में कुछ बातें लिखें- जैसे उसका इंटरेस्ट, वाइब या जरूरतें. AI तुरंत उन जानकारी के आधार पर उसके लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज सुझाएगा.

विज्ञापन

दुकानों से आपकी ओर से खुद बात करेगा AI

Google का “Let Google Call” फीचर फिलहाल टेस्टिंग में है, लेकिन यह भविष्य में सेल सीजन को पूरी तरह बदल सकता है. आप किसी भी चीज की तलाश कर रहे हों- इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने या ब्यूटी प्रोडक्ट्स- AI आपकी ओर से आसपास की दुकानों को कॉल करेगा और रियल-टाइम में जानकारी लेकर आपको बताएगा कि कहां सबसे अच्छा सौदा मिल रहा है. इससे आपको खुद घंटों फोन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे

Google ने अपने वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर को और बड़ा कर दिया है. अब सिर्फ एक फोटो अपलोड करके आप हजारों ड्रेस, जैकेट, स्वेटर और जूतों को अपने ऊपर वर्चुअली ट्राई कर सकते हैं. इससे गलत साइज या गलत स्टाइल खरीदने का रिस्क काफी कम हो जाता है.

विज्ञापन

समय और पैसे, दोनों की होगी बचत

इन सभी फीचर्स को मिलाकर देखा जाए तो Google का Gemini AI Black Friday Sale को पहले से ज्यादा आसान, स्मार्ट और सुरक्षित बना रहा है. अब न सिर्फ आपको सही कीमत मिलने में मदद मिलेगी, बल्कि आपकी खरीदारी भी जरूरत के हिसाब से ज्यादा पर्सनलाइज्ड हो जाएगी. कुल मिलाकर, ये टूल्स आपके समय और पैसों दोनों की बचत करेंगे.

ये भी पढ़ें- बिना KYM चेक किए फोन खरीदा तो हो सकती है जेल, जानें क्या है सही तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola