Google For India Event 2023: आज देश की राजधानी दिल्ली में गूगल का सालाना इवेंट यानी गूगल फॉर इंडिया 2023 का आयोजन किया गया है। इस इवेंट के दौरान कंपनी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। कंपनी का कहना है कि अब वह भारत में Pixel फोन की मैन्युफैक्चरिंग करेगा। जिसकी शुरुआत Pixel 8 से की जाएगी जो 2024 में बाजार में उपलब्ध होंगे। वहीं इवेंट के दौरान डिवाइस के प्रमुख रिक ओस्टरलोह ने कहा, कंपनी भारत में वैश्विक निर्माताओं के साथ भी पार्टनरशिप करेगी।
Made in India Google Pixel Smartphones
ओस्टरलोह ने यह भी बताया कि पिक्सेल डिवाइस की मांग को पूरा करने के लिए यहां हमारे प्रोडक्शन का विस्तार करने की दिशा में यह एक पहल है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मेड इन इंडिया के लिए Google की कमिटमेंट में एक बड़ा कदम बनने जा रहे हैं।बता दें कि उन्होंने दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में यह घोषणा की।
एप्पल पहले ही भारत में बना रहा iPhone
गूगल के अलावा एप्पल इंक और फॉक्सकॉन समेत अन्य फोन निर्माताओं ने भी भारत में मोबाइल बनाना शुरू कर दिया है। सितंबर में, Apple ने घोषणा की है कि वह भारत में निर्मित iPhone 15 को दक्षिण एशियाई देश में उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। भारत में बने iPhones की बिक्री देश की बढ़ती प्रोडक्शन कपाबिलिटी को दिखती है, और दुनिया भर में अपने ग्राहकों को चीन निर्मित डिवाइस बेचने की अपनी पिछली रणनीति से Apple के बदलाव को भी दिखा रही है।
ये भी पढ़ें : ऐप्पल पैड हो गया सस्ता! कंपनी ने 5000 रुपये कीमत घटाई, अब सिर्फ इतने पैसे में ला सकते हैं घर
तेज़ी से फैल रही फॉक्सकॉन
वहीं दूसरी तरफ इलेक्ट्रॉनिक्स की सबसे बड़ी ताइवान स्थित कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी फॉक्सकॉन ने देश के दक्षिण में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज में निवेश करके भारत में अपनी उपस्थिति का तेजी से विस्तार किया है क्योंकि कंपनी चीन से दूर जाना चाहती है। फॉक्सकॉन के पास पहले से ही तमिलनाडु राज्य में एक iPhone फैक्ट्री है, जिसमें 40,000 लोग काम करते हैं।
दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता भारत!
होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) के अध्यक्ष और सीईओ यंग लियू पहले ही कह चुके हैं कि भारत भविष्य में मैन्युफैक्चरिंग के मामले में एक महत्वपूर्ण देश होगा। एक मीडिया रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि आत्मनिर्भरता के लिए भारत के प्रयास ने देश को चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बना दिया है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
16 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
18 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines