Google for India 2024 Event: एक बार फिर गूगल ने करोड़ों भारतीयों को शानदार गिफ्ट दिया है। दरअसल, आज कंपनी ने Google for India 2024 Event होस्ट किया जिसमें कंपनी ने AI से लेकर गूगल-पे के खास फीचर और अपने फ्यूचर प्लान को शेयर किया। आज इस इवेंट का 10th एडिशन था। इवेंट में, Google ने आज घोषणा की है कि Gemini Live, जो पहले से ही अंग्रेजी में उपलब्ध है, आज से हिंदी में भी उपलब्ध है। जल्द ही AI चैटबॉट को 8 और भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलने वाला है। चलिए इस गूगल इवेंट के कुछ हाइलाइट्स जानें…
Google for India 2024 Event: हाइलाइट्स
Gemini AI
Gemini, Google का सबसे पावरफुल AI मॉडल है जो अब हिंदी सहित 8 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। यह कदम भारत की भाषाई विविधता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
गूगल मैप्स में न्यू फीचर्स
भारत में, गूगल ने गूगल मैप्स में 2 नए रियल-टाइम वेदर अपडेट फीचर को ऐड किया है, जो यूजर्स को सड़कों पर कोहरे और बाढ़ के बारे में अलर्ट भेजेंगे।
हेल्थ सेक्टर में AI
Google AI का इस्तेमाल अब भारत में कैंसर और तपेदिक की जांच में किया जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य अगले 10 सालों में ये AI स्क्रीनिंग फ्री में ऑफर करना है।
Google Pay में नए फीचर्स
Google Pay में UPI Circle जैसे नए फीचर्स को ऐड किया गया है जिससे यूजर्स अब दूसरों की ओर से पेमेंट कर सकते हैं। साथ ही, loan लिमिट को बढ़ा कर 5 लाख रुपये कर दिया गया है और गोल्ड लोन की सुविधा भी ऐड की गई है। जहां से आप 50 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन ले सकते हैं।
शिक्षा में AI
Google ने एआई स्किल्स हाउस लॉन्च किया है, जो स्टूडेंट्स को AI सीखने का एक प्लेटफॉर्म ऑफर करता है।
टेक्नोलॉजी को किया और बेहतर
ओवरऑल देखें तो Google for India 2024 इवेंट ये दिखाता है कि भारत के लिए Google की पहली पसंद क्या है। कंपनी न केवल भारतीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ा रही है, बल्कि वह भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी टेक्नोलॉजी को और भी बेहतर कर रही है।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 Pro Max की ये है असली कीमत, जानकर आप भी कहेंगे ‘जोर जोर से बोलके लोगों को स्कीम बता दे’
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines