Google for India 2024 Event Date: गूगल 3 अक्टूबर यानी आज अपना एनुअल Google for India 2024 इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट को पहली बार 2015 में शुरू किया गया था, तब से कंपनी इस इवेंट में अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स, सर्विस और अपने फ्यूचर प्लान्स को शेयर करती आई है। खास बात यह है कि ये इवेंट खास तौर से भारतीयों के लिए आयोजित किया जाता है। इस इवेंट में कंपनी इस बार भी Android, AI, Google Assistant और कुछ खास सर्विस शुरू करने को लेकर कुछ ऐलान कर सकती है। चलिए पहले जानें पिछले साल क्या रहा था खास?
पिछले साल क्या हुआ था?
पिछले साल Google ने AI, छोटे बिजनेस, Google Pay और मेक इन इंडिया पर खास ध्यान दिया था। कंपनी ने Pixel फोन भारत में बनाने की योजना बनाई थी और AI के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर काम किया था।
इस साल क्या होगा खास?
- AI में डेवलपमेंट: Google AI को और बेहतर बना सकता है, खासकर स्थानीय भाषाओं और छोटे बिजनेस के लिए।
- Google Pay: Google Pay के जरिए क्रेडिट लेने की सुविधा और बेहतर हो सकती है।
- पार्टनरशिप: गूगल भारतीय ऑर्गेनाइजेशनस के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में पार्टनरशिप कर सकता है।
- डिजिटल सिक्योरिटी: ऑनलाइन फ्रॉड और फेक न्यूज को फैलने से रोकने के लिए नए टूल्स पेश किए जा सकते हैं।
खास अंदाज में शेयर की इवेंट की डेट
Google for India 2024 इवेंट की डेट भी गूगल ने अपने अंदाज में शेयर की है। दरअसल कंपनी ने बाइनरी लैंग्वेज में ट्वीट किया है जिसे डिकोड करने पर गूगल फॉर इंडिया इवेंट की डेट शो हो जाती है। वहीं यूजर्स भी कुछ कम नहीं हैं। इस पोस्ट के रिप्लाई में एक यूजर ने भी बाइनरी लैंग्वेज में ट्वीट किया और कहा कि हम भी इस इवेंट का वेट कर रहे हैं।
क्यों है ये इवेंट खास?
यह इवेंट दिखाता है कि Google भारत को कितना महत्व देता है। Google के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज भारत में लाखों लोगों की जिंदगी को आसान बना रहे हैं। इस इवेंट में जो भी घोषणाएं होंगी, उससे भारत के डिजिटल भविष्य को आकार मिलेगा।
ये भी पढ़ें : Amazon सेल में OnePlus Nord CE4 की गिरी कीमत, 1599 रुपये के बड्स भी मिलेंगे फ्री
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
22 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines