Google Flight Ticket: कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं? इसके लिए फ्लाइट की टिकट बुक करनी है, लेकिन अधिक पैसे खर्च न हो जाएं इसलिए किसी ट्रिक या ऑफर की तलाश कर रहे हैं? तो अब आप कुछ ट्रिक्स का सहारा लेकर कम कीमत में फ्लाइट टिक बुक कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपने अचानक से छुट्टी का प्लान बना लिया है और डेट भी तय कर ली है तो गूगल की ओर से शानदार प्लान दिए जा रहे हैं जिससे चुटकियों में सस्ता टिकट पाया जा सकता है।
गूगल लाया नया फीचर
गूगल की ओर से कम कीमत में फ्लाइट टिकटों को बुक करने के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया गया है। इसके जरिए आप अपने पैसे बचा सकते हैं और सस्ते में टिकट्स बुक कर सकते हैं। गूगल के इस नए फीचर का काम लोगों को ये जानकारी देना है कि किस समय फ्लाइट टिकट को बुक करना सबसे बेस्ट (Best Time to Book Flight Tickets) होगा। इस बारे में कंपनी ने अपने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है।
सस्ते में बुक होगी फ्लाइट की टिकट
गूगल का नया फीचर जानकारी देता है कि आपको किसी समय फ्लाइट की टिकट आपके बजट में मिल सकती है। इस फीचर के तहत डाटा भी जोड़ा जाएगा, जो अपने पास ये जानकारी रख सकेगा कि आपके द्वारा कौन सी तारीख और डेस्टीनेशन दिया गया है, जिसके मुताबिक ये आपको टिकट की सबसे कम कीमत शो करेगा। साथ ही फीचर की तरफ से ये भी जानकारी दी जाएगी कि फ्लाइट टिकट को कब बुक करना सस्ता रहेगा।
फीचर भेजेगा नोटिफिकेशन
अगर आप सस्ते में टिकट चाहते हैं तो फीचर की मदद से आफको गूगल फ्लाइट्स में जाकर एक ऑप्शन ऑन करना होगा, जो प्राइस ट्रैकिंग सिस्टम के नाम से मिलेगा। इसे ऑन करने के बाद आपके पास नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा, जो बजट फ्रेंडली फ्लाइट टिकट्स शो करेगा। इस तरह से आपके लिए अचानक बन गया प्लान भी सस्ता पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
13 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
15 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
17 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
20 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
21 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines