अगर आपके मोबाइल में अभी भी Android 12 या Android 12L चल रहा है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। Google ने अब इन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए सिक्योरिटी अपडेट देना बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आपका फोन नए वायरस या हैकिंग से सुरक्षित नहीं रहेगा। Google हर महीने सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है, लेकिन अब Android 12 और 12L को ऐसे अपडेट नहीं मिलेंगे। इसलिए अगर आप इन वर्जनों वाले फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब नए अपडेट या डिवाइस की ओर बढ़ना जरूरी हो गया है।
Google ने Android 12 और 12L के अपडेट बंद किए
Google ने अपने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 और Android 12L के लिए अब सिक्योरिटी अपडेट देना पूरी तरह से बंद कर दिया है। कंपनी ने मार्च 2025 में इन दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आखिरी सुरक्षा अपडेट जारी किया था। अप्रैल 2025 के सुरक्षा बुलेटिन में इन दोनों वर्जन का कोई जिक्र नहीं है। इसका मतलब है कि 31 मार्च 2025 के बाद गूगल ने Android 12 और 12L के लिए सपोर्ट खत्म कर दिया है।
हर महीने मिलते थे सिक्योरिटी अपडेट, अब नहीं मिलेंगे
Google हर महीने अपने Android ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी करता है। इन अपडेट्स के जरिए मोबाइल में मौजूद खामियों और खतरनाक सुरक्षा समस्याओं को ठीक किया जाता है। अप्रैल 2025 के अपडेट में Android 13, 14 और 15 के लिए कई गंभीर और उच्च स्तर की खामियों को ठीक किया गया है, लेकिन Android 12 और 12L को इस लिस्ट से बाहर रखा गया है।
कब लॉन्च हुए थे Android 12 और 12L?
Google ने अक्टूबर 2021 में Android 12 लॉन्च किया था, जो खासकर स्मार्टफोन्स के लिए था। इसके एक साल बाद, मार्च 2022 में कंपनी ने Android 12L लॉन्च किया था, जिसे बड़े स्क्रीन वाले डिवाइस जैसे टैबलेट्स और फोल्डेबल फोन के लिए डिजाइन किया गया था। अब लगभग 3 से 3.5 साल बाद, Google ने इन दोनों वर्जन का सपोर्ट बंद कर दिया है, जो कंपनी की पुरानी नीति के अनुरूप ही है। इससे पहले भी गूगल ने Android 11 का सपोर्ट 3.5 साल बाद फरवरी 2024 में खत्म किया था।
अब यूजर्स को क्या करना चाहिए?
अब सवाल ये उठता है कि जिन यूजर्स के पास Android 12 या 12L चलने वाले डिवाइस हैं, वे क्या करें? तो इसका जवाब ये है कि अब Google से तो कोई सुरक्षा अपडेट नहीं मिलेगा, लेकिन अगर डिवाइस बनाने वाली कंपनी चाहे तो वह खुद से सुरक्षा सुधार यानी बैकपोर्टेड सिक्योरिटी अपडेट्स दे सकती है। हालांकि, ये प्रक्रिया कठिन होती है और सभी कंपनियां ये काम नहीं करतीं। इसलिए ऐसे यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे अपने डिवाइस को जल्द से जल्द नए वर्जन या नए फोन में अपग्रेड कर लें, ताकि वे भविष्य में किसी भी सुरक्षा खतरे से बच सकें।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines