Android 12 और 12L के यूजर्स के लिए खतरे की घंटी, अब नहीं मिलेगा कोई सिक्योरिटी अपडेट

अगर आपके फोन में Android 12 या 12L है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Google ने इन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए सिक्योरिटी अपडेट देना बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आपके फोन में नई सुरक्षा समस्याएं आ सकती हैं। आइए जानते हैं इससे आपको क्या असर होगा।

Android 12 and Android 12L

Android 12 and Android 12L

विज्ञापन

अगर आपके मोबाइल में अभी भी Android 12 या Android 12L चल रहा है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। Google ने अब इन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए सिक्योरिटी अपडेट देना बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आपका फोन नए वायरस या हैकिंग से सुरक्षित नहीं रहेगा। Google हर महीने सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है, लेकिन अब Android 12 और 12L को ऐसे अपडेट नहीं मिलेंगे। इसलिए अगर आप इन वर्जनों वाले फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब नए अपडेट या डिवाइस की ओर बढ़ना जरूरी हो गया है।

Google ने Android 12 और 12L के अपडेट बंद किए

Google ने अपने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 और Android 12L के लिए अब सिक्योरिटी अपडेट देना पूरी तरह से बंद कर दिया है। कंपनी ने मार्च 2025 में इन दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आखिरी सुरक्षा अपडेट जारी किया था। अप्रैल 2025 के सुरक्षा बुलेटिन में इन दोनों वर्जन का कोई जिक्र नहीं है। इसका मतलब है कि 31 मार्च 2025 के बाद गूगल ने Android 12 और 12L के लिए सपोर्ट खत्म कर दिया है।

Advertisment

हर महीने मिलते थे सिक्योरिटी अपडेट, अब नहीं मिलेंगे

Google हर महीने अपने Android ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी करता है। इन अपडेट्स के जरिए मोबाइल में मौजूद खामियों और खतरनाक सुरक्षा समस्याओं को ठीक किया जाता है। अप्रैल 2025 के अपडेट में Android 13, 14 और 15 के लिए कई गंभीर और उच्च स्तर की खामियों को ठीक किया गया है, लेकिन Android 12 और 12L को इस लिस्ट से बाहर रखा गया है।

कब लॉन्च हुए थे Android 12 और 12L?

Google ने अक्टूबर 2021 में Android 12 लॉन्च किया था, जो खासकर स्मार्टफोन्स के लिए था। इसके एक साल बाद, मार्च 2022 में कंपनी ने Android 12L लॉन्च किया था, जिसे बड़े स्क्रीन वाले डिवाइस जैसे टैबलेट्स और फोल्डेबल फोन के लिए डिजाइन किया गया था। अब लगभग 3 से 3.5 साल बाद, Google ने इन दोनों वर्जन का सपोर्ट बंद कर दिया है, जो कंपनी की पुरानी नीति के अनुरूप ही है। इससे पहले भी गूगल ने Android 11 का सपोर्ट 3.5 साल बाद फरवरी 2024 में खत्म किया था।

विज्ञापन

अब यूजर्स को क्या करना चाहिए?

अब सवाल ये उठता है कि जिन यूजर्स के पास Android 12 या 12L चलने वाले डिवाइस हैं, वे क्या करें? तो इसका जवाब ये है कि अब Google से तो कोई सुरक्षा अपडेट नहीं मिलेगा, लेकिन अगर डिवाइस बनाने वाली कंपनी चाहे तो वह खुद से सुरक्षा सुधार यानी बैकपोर्टेड सिक्योरिटी अपडेट्स दे सकती है। हालांकि, ये प्रक्रिया कठिन होती है और सभी कंपनियां ये काम नहीं करतीं। इसलिए ऐसे यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे अपने डिवाइस को जल्द से जल्द नए वर्जन या नए फोन में अपग्रेड कर लें, ताकि वे भविष्य में किसी भी सुरक्षा खतरे से बच सकें।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ