Google Earthquake Alert: Google ने भारत में एक ऐसा एंड्रॉइड भूकंप अलर्ट सिस्टम लॉन्च कर दिया है जो फ्री में एंड्रॉइड यूजर्स को भूकंप आने पर अलर्ट भेजेगी। भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा आने पर अगर समय से पहले पता चल जाए, तो जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि ये अलर्ट सिस्टम कैसे काम करेगा।
जानकारी के मुताबिक, ये सिस्टम भूकंप को महसूस करने और आपको पहले से अलर्ट देने के लिए एक्सेलेरोमीटर की तरह आपके फोन में सेंसर का यूज करता है। बता दें कि एंड्रॉइड भूकंप अलर्ट सिस्टम दुनिया भर के कई देशों में पहले से ही मौजूद है जो भूकंप के झटके शुरू होने पर अलर्ट सेंड करता है, लेकिन Google अब इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NSC) के परामर्श से इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया है।
कैसे काम करेगा ये अलर्ट सिस्टम?
गूगल का कहना है कि यह सिस्टम एक्सेलेरोमीटर को सिस्मोग्राफ के रूप में यूज करके आपके फोन को एक मिनी भूकंप डिटेक्टर में बदल देता है। जब आपका फोन चार्ज हो रहा हो और हिल न रहा हो, तो यह भूकंप के पहले संकेत को महसूस कर सकता है। यदि किसी फोन पर भूकंप जैसे झटकों को महसूस करते हैं, तो Google का सर्वर यह पता लगा सकता है कि भूकंप आ रहा है और यह कहां और कितना मजबूत है।
ये भी पढ़ें: पुराने टीवी को अपग्रेड करने का सुनहरा मौका, आधे दाम पर मिल रहे हैं ये 5 Smart TV
इसके बाद, Google का सर्वर आस-पास के अन्य स्मार्टफोन्स को अलर्ट भेजेगा। भूकंप की तीव्रता के आधार पर अलर्ट को दो तरह से भेजा जाएगा। पहला है ‘Be Aware Alert’ जो 4.5 या इससे अधिक तीव्रता के भूकंप के दौरान एमएमआई 3 और 4 के झटकों का अनुभव करने वाले यूजर्स को भेजा जाएगा। जबकि दूसरा ‘टेक एक्शन अलर्ट’ है जो 4.5 या इससे अधिक तीव्रता वाले एमएमआई 5+ झटकों का अनुभव करने वाले यूजर्स को सेंड किया जाएगा।
ये अलर्टस सर्विस भी देता है गूगल
इससे पहले गूगल ने पब्लिक इमरजेंसी अलर्टस सिस्टम को भी भारत में शुरू किया था। बाढ़ आने पर ये सिस्टम यूजर्स को एक अलर्ट भेजकर इसकी जानकारी देता है। साथ ही Google मौसम अपडेट अलर्ट भी भेजता है। ताकि लोग ऐसे समय में उचित फैसला ले सकें। इसके अलावा गूगल SOS सर्विस भी देता है। जिसका यूज करके आप आपातकालीन स्थिति में खुद को बचा सकते हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
4 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines