Google लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बना रहा है. अब कंपनी ने Google Discover में एक नया Follow फीचर पेश किया है. इसके जरिए यूजर्स अपने पसंदीदा पब्लिशर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को सीधे फॉलो कर सकेंगे. Google ने बताया है कि अब यूजर्स को Discover फीड में सिर्फ आर्टिकल्स ही नहीं, बल्कि Instagram, X और YouTube Shorts जैसे सोशल मीडिया पोस्ट भी देखने को मिलेंगे. इससे फीड ज्यादा दिलचस्प हो जाएगी.
कैसे काम करेगा नया फीचर?
जब भी आप किसी पब्लिशर या क्रिएटर के नाम पर टैप करेंगे, तो आपको उनकी कंटेंट झलक (preview) दिखाई देगी. इसमें उनके आर्टिकल्स, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट शामिल होंगे. इसके बाद आप तय कर सकते हैं कि उस पब्लिशर को फॉलो करना है या नहीं. ध्यान रहे, इसके लिए आपको अपने Google अकाउंट में लॉगिन होना जरूरी है.
News24 को Google Discover पर ऐसे करें फॉलो
अगर आप News24 का कंटेंट सीधे Discover में पाना चाहते हैं, तो यह स्टेप्स फॉलो करें-
- Step- 1 अपने Android या iPhone पर Google Discover खोलें.
- Step -2 किसी आर्टिकल के ऊपर बाएं कोने में पब्लिशर का नाम और दाएं कोने में Follow बटन दिखेगा.
- Step- 3 बस उस बटन पर टैप करें और अब से News24 का कंटेंट आपके फीड में दिखाई देगा.
फिलहाल, Discover में सीधे पब्लिशर को सर्च करने का ऑप्शन नहीं है. इसलिए आपको इंतजार करना होगा जब तक News24 का आर्टिकल आपके फीड में न आए.
क्यों फॉलो करें News24?
News24 लगातार Google के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि यूज़र्स को विश्वसनीय, सटीक और समय पर खबरें मिलें. भारत और दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों से लेकर बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, खेल और एंटरटेनमेंट सब कुछ एक ही जगह पर मिलेगा.
Google का मकसद है कि यूजर्स को भरोसेमंद न्यूज सोर्स मिलें और फेक खबरों से बचाव हो. ऐसे में News24 जैसे भरोसेमंद पब्लिशर को फॉलो करना स्मार्ट चॉइस हो सकता है.
Google Discover अब सिर्फ न्यूज प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह न्यूज, वीडियो और सोशल पोस्ट्स को एक ही फीड में लेकर आता है. नए Follow फीचर से यूजर्स को यह फायदा होगा कि उन्हें सिर्फ वही कंटेंट दिखेगा जो वे देखना चाहते हैं. यानी कम स्क्रॉलिंग, ज्यादा उपयोगी जानकारी.
ये भी पढ़ें- Google Gemini Nano Banana: फोटो से 3D मॉडल बनाने का नया AI टूल
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
50 mins agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
19 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines