Google Discover Feed on Desktop: Google भारत में अपने डेस्कटॉप होमपेज पर एक नए डिस्कवर फीड की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीड यूजर्स को रिकमेंडेड कंटेंट दिखाएगी जैसे समाचार सुर्खियां, मौसम पूर्वानुमान, क्रिकेट स्कोर और स्टॉक मार्केट की ताजा जानकारी। डिस्कवर फीड Google के मोबाइल होमपेज पर पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन यह पहली बार है कि इसे डेस्कटॉप पर टेस्ट किया जा रहा है। Google के प्रवक्ता लारा लेविन ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए बताया कि नए अपडेट की इस वक्त भारत में टेस्टिंग की जा रही है। अगर परीक्षण सफल रहा, तो Google भविष्य में सभी डेस्कटॉप यूजर्स के लिए डिस्कवर फीड जारी कर सकता है।
Google का होमपेज सबसे पॉपुलर!
डिस्कवर फीड के साथ Google भारत में बड़ा बदलाव करने के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि इसका होमपेज दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइटों में से एक है। डिस्कवर फीड को पहली बार 2018 में मोबाइल डिवाइस पर Google के यूएस होमपेज पर पेश किया गया था, और अब यह दुनिया भर में उपलब्ध है। यह सुविधा न केवल यूजर्स के लिए समाचार और संबंधित लेखों को ट्रैक करना आसान बनाती है, बल्कि यह Google सर्च को यूजर्स के लिए अधिक आकर्षक और इंफोर्मेटिव बनाती है।
ये भी पढ़ें : Upcoming Smartphones: बस कुछ दिन और चला लो पुराना फोन, इस हफ्ते लॉन्च होंगे जबरदस्त Smartphones
कैसे काम करेगा ये डिस्कवर फीड?
वहीं हाल ही में इसका एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यह वही डिस्कवर फीड है जो मोबाइल डिवाइस पर देखी जाती है, अब डेस्कटॉप पर सर्च बॉक्स के नीचे दिखाई दे रही है। हालांकि कुछ यूजर्स को यह उपयोगी लग सकता है, लेकिन कुछ इससे परेशान भी हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि साफ-सुथरा Google होमपेज देखने में ज्यादा अच्छा लगता है।
क्या बंद कर सकते हैं डिस्कवर फीड?
इसके अलावा रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि Google का प्रायोगिक इंटरफ़ेस Microsoft के सर्च इंजन बिंग के समान दिख रहा है। बिंग में पहले से ही ऐसी Discover Feed मौजूद है। हालांकि, Microsoft अपने Bing यूजर्स को इसे बंद करने की भी सुविधा देता। जो अभी तक गूगल में देखने को नहीं मिलता।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
36 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines