Google के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन का तलाक हो गया है। इसी बीच एलन मस्क और सर्गेई ब्रिन की पत्नी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। इस मामले को तूल पकड़ता देख मस्क और निकोल शानहान ने सफाई पेश की है। वहीं दूसरी तरफ दोनों के बीच अफेयर को लेकर भी सोशल मीडिया पर बातें हो रही थी। लोगों को शक तो तब हुआ जब दोनों की तस्वीरें सामने आने लगी। आइए आपको बताते हैं कि इस मामले को लेकर मस्क और सर्गेई ब्रिन की पत्नी ने क्या कहा है और इसे लेकर क्यों हो रही है चर्चाएं?
26 मई को तलाक होने के बाद अब हुआ खुलासा
कोर्ट के दस्तावेज सामने आने के बाद इस बात की जानकारी मिली है कि दोनों के बीच तलाक की अर्जी 26 मई को दी गई थी। लेकिन इसके बारे में मीडिया में जानकारी नहीं होने की वजह से भी लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। सर्गेई ब्रिन और निकोल शानहान दोनों की एक चार साल की बेटी भी है। इसे लेकर दोनों कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। साल 2015 में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। ब्रिन की पहली पत्नी से इसी साल तलाक भी हुआ था। इसके बाद 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
यह भी पढ़ें: अब फोन में Meta VR एक्सक्लूसिव गेम का ले सकेंगे मजा, इंस्टॉल करें ये ऐप
एलन मस्क और निकोल शानहान ने अफेयर को लेकर दी सफाई
शानहान और मस्क को तलाक से एक महीना पहले साथ देखा गया था। इसी कारण अफेयर की बातें सामने आई। हालांकि मस्क और शानहान दोनों ही ट्विटर पर इस मामले को लेकर सफाई पेश कर चुके हैं। मस्क ने 25 मई 2022 के सफाई देते हुए लिखा कि सर्गेई और मैं कल रात एक साथ पार्टी में थे, हम दोनों सिर्फ दोस्त हैं। हम 3 साल में केवल 2 बार ही मिले हैं, उस समय भी हमारे आसपास कोई न कोई था।
निकोल शानहान भी सफाई देते हुए बोली कि एलन और मैंने साथ मैं कुछ भी गलत नहीं किया है। हमारा कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। हम दोनों के बीच अफेयर नहीं है।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
19 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
20 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
23 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines