Google Circle to Search Feature: क्या आप जानते हैं गूगल ने हाल ही में एक ऐसा फीचर पेश किया था जिसकी मदद से आप स्क्रीन पर एक गोला बनाकर भी किसी चीज के बारे में जान सकते हैं। जी हां, कंपनी ने इसे Circle to Search फीचर नाम दिया था। हालांकि इस फीचर को कुछ ही डिवाइस के लिए रिलीज किया गया था लेकिन अब कंपनी इसे लाखों Android यूजर्स के लिए रोल आउट करने की तैयारी कर रही है।
जनवरी 2024 में लॉन्च हुआ था फीचर
जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया यह फीचर सबसे पहले Samsung Galaxy S24 सीरीज में शुरू किया गया था। सबसे पहले यह घोषणा की गई थी कि Circle to Search सिर्फ Google और Samsung स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा, लेकिन अब एक टिपस्टर के अनुसार, यह फीचर अन्य Android फोन में भी आने वाला है। टिपस्टर ने बताया है कि यह अगले महीने रोल आउट हो सकता है।
शानदार विजुअल-सर्च टूल
Google का Search to Circle फीचर एक विजुअल-सर्च टूल है जो यूजर को किसी भी चीज पर सिर्फ सर्किल करके उसे सर्च करने की सुविधा देता है। यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है और वेब पर फास्ट सर्च करने में मदद करता है। अभी यह फीचर सिर्फ Samsung और Pixel फोन पर उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसमें बदलाव होने वाला है।
एक्सक्लूसिव नहीं रहेगा फीचर
X पर लीकस्टर @MishaalRahman ने पोस्ट किया कि Google इस फीचर को “अगले महीने ज्यादा Android फोन में रोल आउट करने जा रहा है, जिससे Pixel और Samsung फोन के लिए यह फीचर एक्सक्लूसिव नहीं रह जाएगा।”
इस फोन पर दिखा फीचर
टिपस्टर ने यह भी बताया कि हाल ही में इस फीचर को TECNO Phantom V Fold 2 पर देखा गया है कि डिवाइस Circle to Search को सपोर्ट कर रहा है। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन अगर यह फीचर ज्यादा Android डिवाइस पर आता है, तो वो दिन भी दूर नहीं जब ये iPhone पर भी देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें : iPhones में हुआ बड़ा बदलाव! अब नहीं रही Apple ID…बदल गया नाम
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
36 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines