Google Chromebook लाइनअप अपनी कम कीमत और जबरदस्त फीचर्स के लिए जाना जाता है। वहीं Google ने हाल ही में HP के सहयोग से भारत में Chromebook की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में ये और भी सस्ती कीमत पर उपलब्ध होंगे। Chrome OS पर बेस्ड ये लैपटॉप काफी धांसू फीचर्स ऑफर करते हैं। अगर आप भी इन दिनों मार्केट में एक नए सस्ते लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं, तो Chromebook, आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता हैं, लेकिन इसे खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।
बड़ी स्क्रीन
Chromebook खरीदते समय ध्यान रखें की आप जिस मॉडल को खरीद रहे हैं वह कौन-सी डिस्प्ले टाइप और किस साइज में आता है। अधिकांश विंडोज लैपटॉप और मैक के मुकाबले क्रोमबुक थोड़े छोटे होते हैं। दरअसल, बाजार में 11 इंच के क्रोमबुक बहुत सारे हैं, जो काफी सस्ते भी हैं। अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपको कम से कम 1080p रिजॉल्यूशन स्क्रीन वाले लैपटॉप ही खरीदने चाहिए। Asus Chromebook C523 में 15.6 इंच की बड़ी 1080p स्क्रीन है। बड़ी स्क्रीन के बावजूद इस नोटबुक की कीमत सिर्फ 22,499 रुपये है।
हाई परफॉरमेंस Chromebook
Chromebook के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि, ये आपको सबसे कम कीमत पर बेस्ट हाई परफॉरमेंस ऑफर करता है। हालांकि, Google ने हाल ही में Chromebook Plus की घोषणा की है, जो थोड़ा महंगा और पावरफुल है, और ये ज्यादातर ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो हाई परफॉरमेंस चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : स्मार्टवॉच नहीं अब Smart Ring रखेगी आपकी सेहत का ख्याल, कम है प्राइस
लेटेस्ट प्रोसेसर
सबसे पहले ये जान लें की क्रोमबुक क्रोम ओएस पर रन करते हैं, जो क्रोम वेब ब्राउजर पर बेस्ड एक ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो इस वक्त दुनिया में नंबर वन वेब ब्राउजर है। हालांकि, यह काफी हैवी ब्राउजर है जिसे मेमोरी हॉग के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि हमें लेटेस्ट प्रोसेसर और कम से कम 4 जीबी रैम वाले क्रोमबुक खरीदने के बारे में ही सोचना चाहिए।
Android ऐप्स सपोर्ट
गूगल ने हाल ही में एंड्रॉइड ऐप्स सपोर्ट को भी Chromebooks पर जोड़ा है। चूंकि अधिकांश एंड्रॉइड ऐप्स टच डिवाइस के लिए बेस्ट हैं, इसलिए हमे टच इनपुट वाले Chromebook को ही खरीदना चाहिए। एचपी क्रोमबुक x360 इस वक्त टच इनपुट सपोर्ट के साथ सबसे सस्ता क्रोमबुक है, और इसकी कीमत लगभग 17,000 रुपये है। इसी तरह 24,990 रुपये की कीमत वाला लेनोवो आइडियापैड फ्लेक्स 3 भी टच इनपुट वाला एक अच्छा डिवाइस है।
स्टोरेज
आज बहुत से क्रोमबुक 64/128 जीबी वेरिएंट में आते हैं। अगर आप अपने पीसी पर बहुत ज्यादा डेटा सेव करते हैं, तो हमारा सुझाव है कि आप ज्यादा स्टोरेज वाला ही क्रोमबुक खरीदें या स्टोरेज अपग्रेड के लिए माइक्रोएसडी या एसएसडी स्लॉट वाला क्रोमबुक एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
4 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
6 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
8 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
10 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines