Google Chrome Users High Risk of Hacking: सरकार ने एक बार फिर Google Chrome यूजर्स के लिए ब्राउजर में पाई जाने वाली गंभीर खामियों के बारे में एक हाई रिस्क चेतावनी जारी की है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In के अनुसार, Google Chrome में कई सिक्योरिटी Vulnerabilities पाई गई हैं, जो यूजर्स के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं। इन खामियों का अगर फायदा उठाया जाता है, तो दूर से ही हैकर्स आपके डिवाइस पर मालिसियस कोड डाल सकते हैं और यहां तक की सिस्टम को क्रैश भी कर सकते हैं।
कैसे हो सकता है ऐसा?
मान लीजिए आप कोई वेबसाइट खोलते हैं। अगर उस वेबसाइट में कोई खतरनाक कोड छिपा हुआ है, तो यह आपके Chrome ब्राउजर की खामियों का फायदा उठाकर आपके कंप्यूटर में घुस सकता है। यह ऐसा है जैसे आपके घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया गया हो और कोई अजनबी अंदर आ जाए।
सरकार ने बताया क्या करें
- तुरंत अपडेट करें: Chrome को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर दें। यह अपडेट इन सभी कमजोरियों को ठीक कर देगा।
- ऐसी वेबसाइटों से बचें: अननोन और सस्पीशियस वेबसाइटों पर न जाएं।
- मजबूत पासवर्ड: अपने सभी अकॉउंटस के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड इस्तेमाल करें।
- सावधान रहें: किसी भी सस्पीशियस ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें।
कैसे चेक करें कि आपका Chrome अपडेट है या नहीं?
- सबसे पहले Chrome ओपन करें।
- अब ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- “Help” पर क्लिक करें।
- “अबाउट Google Chrome” पर क्लिक करें।
- अगर कोई अपडेट उपलब्ध है, तो Chrome उसे आटोमेटिक से डाउनलोड और इंस्टॉल कर लेगा।
अपडेट करना क्यों जरूरी?
CERT-In ने कहा है कि ये खामियां Windows, macOS और Linux सहित सभी प्लेटफॉर्म को एफेक्ट करती हैं, जिससे यूजर्स के लिए अपने सॉफ्टवेयर को जल्द से जल्द अपडेट करना जरूरी हो जाता है। साथ ही, Google Chrome के वे यूजर्स जो अभी तक लेटेस्ट वर्जन में अपडेट नहीं हुए हैं, वे बड़े खतरे में हैं।
ये भी पढ़ें : Amazon-Flipkart सेल से भी ज्यादा सस्ता iPhone 16 यहां से खरीदें, चेक करें डील
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines