Google Chrome hidden Tricks: गूगल क्रोम आज लगभग हर इंटरनेट यूजर की पहली पसंद बन चुका है. घर पर सामान्य ब्राउजिंग हो या ऑफिस का जरूरी काम, ज्यादातर लोग इसी ब्राउजर पर निर्भर रहते हैं. आमतौर पर लोग काम आसान करने के लिए अलग-अलग एक्सटेंशन इंस्टॉल करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि गूगल क्रोम में पहले से ही ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जो आपका काम तेज और आसान बना सकते हैं. अगर आप इन ट्रिक्स को जान लेते हैं, तो क्रोम इस्तेमाल करने का तरीका ही बदल जाएगा.
एड टैब टू ग्रुप फीचर
अगर आपको एक साथ कई टैब खोलकर काम करना पड़ता है, तो टैब ग्रुप फीचर आपके बहुत काम आएगा. इसकी मदद से आप एक जैसे काम वाले टैब्स को एक ही ग्रुप में जोड़ सकते हैं. हर ग्रुप को अलग-अलग रंग दिए जा सकते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर उन्हें पहचानना आसान हो जाता है. किसी भी टैब पर राइट क्लिक करें और “Add tab to group” का विकल्प चुनें, इसके बाद नाम और रंग सेट कर सकते हैं.
टैब सर्च से बचाएं समय और मेहनत
कई बार दर्जनों टैब खुले होने पर किसी एक जरूरी टैब को ढूंढना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में टैब सर्च फीचर काफी मददगार साबित होता है. इसके लिए कीबोर्ड से Ctrl + Shift + A दबाएं. स्क्रीन पर सभी खुले टैब्स की लिस्ट आ जाएगी. यहां आप सिर्फ कीवर्ड टाइप करके सीधे उसी टैब तक पहुंच सकते हैं, जिससे आपका काफी समय बच जाता है.
स्प्लिट विंडो फीचर
इस एक्सटेंशन की मदद से यूजर्स अपने ब्राउजर विंडो को सिर्फ दो क्लिक में दो हिस्सों में बांट सकते हैं. इसमें स्प्लिट इंटरफेस लेआउट मिलता है, जहां टैब्स को कॉलम और रो के हिसाब से आसानी से रिसाइज किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसमें मल्टी-मॉनिटर सपोर्ट भी मिलता है, जिससे एक से ज्यादा स्क्रीन पर काम करना और भी आसान हो जाता है. यह एक्सटेंशन खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो Google Meet या Zoom पर प्रेजेंटेशन देते हैं. स्क्रीन को दो हिस्सों में बांटकर एक तरफ प्रेजेंटेशन और दूसरी तरफ मीटिंग में शामिल लोगों के चेहरे देखे जा सकते हैं. इससे टीचर्स, ट्रेनर्स और प्रेजेंटर्स को ऑनलाइन सेशन के दौरान बेहतर कंट्रोल और विजिबिलिटी मिलती है.
मेमोरी सेवर से रैम होगी फ्री
गूगल क्रोम ज्यादा टैब खुलने पर रैम पर भारी पड़ सकता है, लेकिन इसका मेमोरी सेवर फीचर इस समस्या को काफी हद तक कम कर देता है. यह फीचर कुछ समय तक इस्तेमाल न होने वाले टैब्स को अपने आप डिस्कार्ड कर देता है. टैब स्क्रीन पर दिखती रहती है, लेकिन वह बैकग्राउंड में डेटा लोड नहीं करती. इससे सिस्टम की रैम बचती है और ब्राउजर स्मूद चलता है. इसे चालू करने के लिए सेंटिंग में जाकर परफॉरमेंस सेक्शन में Memory Saver को अपनी जरूरत के अनुसार ऑन करें.
एनर्जी सेवर से बढ़ेगी बैटरी लाइफ
अगर आप लैपटॉप पर क्रोम का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो एनर्जी सेवर मोड आपके लिए फायदेमंद है. इस फीचर को इनेबल करने पर क्रोम बैकग्राउंड एक्टिविटी और विजुअल इफेक्ट्स को लिमिट कर देता है. इसका सीधा फायदा यह होता है कि बैटरी ज्यादा देर तक चलती है. एनर्जी सेवर को भी आप सेटिंग्स के परफॉर्मेंस सेक्शन से आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Google Maps की मदद से बचाएं टोल टैक्स, जानें कैसे बिना हाईवे करें सस्ता और आसान सफर
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
6 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
9 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
10 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines