Personal Data Removal from Google: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में बिना इंटरनेट के बहुत से काम रुक सकते हैं। आम तौर पर हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए हम इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी अपनी सर्च के लिए Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप अपनी पर्सनल जानकारी को Google Search से आसानी से हटा सकते हैं और अपनी प्राइवेसी को और मजबूत बना सकते हैं।
Google लाया नया इंटरफेस
Google ने एक नया फीचर पेश किया है, जो कंपनी के करोड़ों यूजर्स को अपनी पर्सनल जानकारी को गूगल सर्च रिजल्ट से हटाने में मदद करता है। अगर आपके बारे में कोई गलत जानकारी गूगल सर्च में दिख रही है, तो उसे भी अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए Google ने नया इंटरफेस पेश किया है, जो यूज़र्स को अपनी जानकारी पर ज्यादा कंट्रोल रखने का मौका देता है।
कैसे काम करेगा यह नया फीचर?
अब जब भी आप Google पर कोई सर्च करेंगे, तो आपको सर्च रिजल्ट में तीन डॉट दिखेंगे। इन डॉट्स पर क्लिक करने से एक नया इंटरफेस खुलेगा, जहां से आप अपनी जानकारी को हटाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इस इंटरफेस में तीन विकल्प दिए गए हैं।
- It Shows My Personal Info (यह मेरी निजी जानकारी दिखाता है)
- I Have a Legal Removal Request (मेरे पास कानूनी हटाने का अनुरोध है)
- It’s Outdated and I Want to Request a Refresh (यह पुराना हो गया है और मैं इसे अपडेट करना चाहता हूं)
पहला विकल्प तब काम आता है, जब आपकी पर्सनल जानकारी जैसे फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, घर का पता, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स या लॉगिन जानकारी गूगल सर्च में दिख रही है, तो आप इसे हटाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। गूगल आपकी रिक्वेस्ट की जांच करेगा और जरूरी होने पर यह जानकारी सर्च रिजल्ट से हटा दी जाएगी।
वहीं, अगर कोई कंटेंट गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन कर रहा है, तो दूसरे ऑप्शन से आप इसे हटाने की कानूनी रिक्वेस्ट कर सकते हैं। कोई जानकारी पुरानी हो चुकी है और आप उसे अपडेट करवाना चाहते हैं, तो यह तीसरा विकल्प आपके लिए उपयोगी होगा।
कैसे करें रिक्वेस्ट?
- सबसे पहले गूगल सर्च रिजल्ट में जाएं और तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- अब नए इंटरफेस में उपलब्ध तीन ऑप्शन में से सही ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद अपनी जानकारी भरें और सबमिट करें।
- गूगल आपके रिक्वेस्ट को रिव्यू करेगा और जरूरत पड़ने पर जानकारी हटा देगा।
यह भी पढ़ें – 5G नेटवर्क बार-बार 4G में शिफ्ट हो तो डॉन्ट वरी! Secret Code कर लें सेव, दिक्कत खत्म
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
17 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
18 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
20 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
22 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines