Google Chrome New Features: मोबाइल और डेस्कटॉप पर सबसे पॉपुलर इंटरनेट ब्राउजर में से एक Google Chrome में एक नया फीचर आने वाला है जो किसी वेबसाइट की परमिशन्स को अपने आप बंद कर देगा। Android के लिए Chrome Canary में इस फीचर को स्पॉट किया गया है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि Google Chrome Canary, डेवलपर्स के लिए Google का ब्राउजर है।
अब इस ब्राउजर में नई फंक्शनलिटी को देखा गया है जो तब काम आएगी जब आपने किसी वेबसाइट को नोटिफ़िकेशन सेंड करने, माइक्रोफोन या कैमरा एक्सेस करने की परमिशन दी है लेकिन इसके बाद इसे आप बंद करना भूल गए हैं। ऐसे में देखा जाए तो प्राइवेसी के लिहाज से ये काफी जबरदस्त फीचर होने वाला है।
कैसे काम करेगा फीचर?
X/Twitter पर Leopeva64 द्वारा पोस्ट किए गए एक पोस्ट के अनुसार, यह नया फीचर साइट सेटिंग के अंदर “Remove Permissions Automatically” नाम से एक नए टॉगल के रूप में दिखाई देता है और जैसा कि नाम से पता चलता है, Chrome को उन वेबसाइट परमिशन्स को Automatic हटाने की सुविधा देता है जिन्हें आपने काफी समय से चेक नहीं किया है। यह उन यूजर्स के लिए यूजफुल होगा जिन्होंने पहले किसी वेबसाइट को नोटिफ़िकेशन परमिशन दी थीं जिन्हें वे अब चेक नहीं करते लेकिन उसे बंद करना भूल गए हैं।
ये भी पढ़ें : तगड़ा झटका! महंगे हुए Jio के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स; चेक करें नई लिस्ट
डेस्कटॉप पर पहले से ये फीचर
बता दें कि यह फीचर Chrome डेस्कटॉप पर काफी समय से उपलब्ध है, लेकिन यह पहली बार है जब यह ऐप के मोबाइल वर्जन पर दिखाई दिया है। हालांकि यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह Chrome 128 के साथ स्टेबल वर्जन पर अगले महीने कभी भी रोल आउट हो सकता है। कंपनी इस फीचर के साथ मोबाइल यूजर्स की भी प्राइवेसी को एक कदम आगे ले जाएगी।
रोल आउट हुआ ये फीचर
इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में गूगल क्रोम के डिस्कवर फीड में भी जबरदस्त फीचर ऐड किया है। जिसकी मदद से आप अपने पसंदीदा स्पोर्ट्स टीम का रियल-टाइम अपडेट ले सकते हैं। दरअसल कंपनी ने इसे लाइव स्पोर्ट्स कार्ड नाम दिया है। आप इस लाइव स्पोर्ट्स कार्ड को थ्री डॉट मेनू पर जाकर Customize भी कर सकते हैं, जिससे यूजर्स अपनी फेवरेट टीम के लाइव अपडेट देख पाएंगे।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 hr agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
4 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
6 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines