Google Chrome Hidden Settings: इन दिनों गूगल क्रोम दुनिया के सबसे पसंदीदा ब्राउजर में से एक बन गया है। क्रोम का इस्तेमाल तेजी से इनफार्मेशन प्राप्त करने समेत कई कार्यों को करने के लिए किया जा रहा है। साथ ही इसका सिंपल यूजर इंटरफेस यूज करने में काफी आसान है। आम तौर पर हम एड्रेस बार में URL या कीवर्ड डालकर जो चाहे सर्च कर सकते हैं।
इसके अलावा इस ब्राउजर का यूज करके आप कुछ चीजें जैसे तस्वीरें, डॉक्यूमेंट और फाइल्स को एक क्लिक पर अपने डिवाइस में डाउनलोड भी कर सकते हैं। हालांकि, बढ़ते हैकिंग अटैक्स के चलते प्लेटफार्म पर हमेशा पासवर्ड लीक होने का खतरा भी बना रहता है। क्या आपके मन में भी ब्राउजर को यूज करते वक्त ये डर बना रहता है तो आज हम आपको एक कमाल की सेटिंग बताएंगे जिसका यूज करके आप अपने पासवर्ड को सिक्योर रख सकते हैं…
Enhanced Safe Browsing
दरअसल आज जो हम सेटिंग आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम Enhanced Safe ब्राउज़िंग है। ये सेटिंग आपके अकाउंट के लिए बेहतर और सेफ ब्राउज़िंग ऑफर करती है जो खतरनाक वेबसाइटों, डाउनलोड और एक्सटेंशन में वायरस को आने से रोकती है। ये सेटिंग एक्टिव होने पर ऑटोमेटिकली काम करती है। यदि आप भी अपने अकाउंट के लिए Enhanced Safe Browsing ऑन करना चाहते हैं, तो साइन इन होने पर Enhanced Safe Browsing आपको सुरक्षित रखती है और Google Chrome और Gmail के साथ-साथ आपका पासवर्ड भी सिक्योर रहेगा।
ये भी पढ़ें : सिर्फ 15 हजार में 108MP कैमरा वाले फोन, Reel Creators के लिए 4 बेस्ट ऑप्शंस
कैसे ऑन करें ये सेटिंग?
- सबसे पहले अपना Google क्रोम ब्राउजर ओपन करें।
- इसके बाद बाईं ओर, थ्री डॉट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एन्ड में आपको सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा इसे सेलेक्ट करें।
- इसके बाद प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- इधर आपको लास्ट सेकंड ऑप्शन सिक्योरिटी को सेलेक्ट करना है।
- यहां आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे, आपका ब्राउज़र Standard protection पर पहले से सेट होगा।
- आपको इसे बदल कर Enhanced Protection पर सेट कर देना है।
- बस इतना करते ही अब आपको डिवाइस पर और भी बेहतर ब्राउज़िंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
Safety चेक भी करें यूज
इसके अलावा आप प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी ऑप्शन से ही एक Safety चेक ऑप्शन का यूज करके भी अपने अकाउंट को सेफ रख सकते हैं। ये अकाउंट को सिक्योर करने का एक और बेहतर तरीका है जिसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। यहां आपको ब्राउज़र के अपडेट से लेकर कमजोर पासवर्ड की भी जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। जिसके बाद आप इसका यूज करके अपने सभी अकाउंट सिक्योर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flip Phone खरीदने का तगड़ा मौका! मिल रहा है 52% तक Discount
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
15 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
15 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
18 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
19 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
21 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines