Google Chrome added AI Gemini Feature: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर हर जगह दिख रहा है. इसी दौड़ में अब गूगल ने अपने लोकप्रिय ब्राउजर क्रोम (Chrome) में नया AI असिस्टेंट Gemini जोड़ा है. कंपनी का कहना है कि यह फीचर लोगों को वेब से ज्यादा आसानी से सही जानकारी दिलाएगा. OpenAI और Perplexity जैसे AI स्टार्टअप्स से मिल रही कड़ी चुनौती का जवाब देने के लिए गूगल ने यह कदम उठाया है.
क्या करेगा Gemini?
अब क्रोम इस्तेमाल करते समय आप Gemini से सीधे मदद मांग सकते हैं. चाहे आपको किसी वेबपेज का सार समझना हो, कई टैब्स के बीच काम मैनेज करना हो या एक ही टैब पर मीटिंग शेड्यूल करनी हो Gemini सब संभाल लेगा. इतना ही नहीं, आप क्रोम में रहते हुए यूट्यूब वीडियो खोज सकते हैं या गूगल कैलेंडर और मैप्स जैसी सेवाओं का उपयोग भी कर सकते हैं.
ब्राउजर का बदलता रूप
गूगल का कहना है कि क्रोम सिर्फ तेज और सुरक्षित ब्राउजर ही नहीं रहेगा, बल्कि अब यह आपके काम करने का तरीका भी बदलेगा. कंपनी के CNBC के मुताबिक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिक ऑस्टरलोंह ने कहा कि हम ब्राउजर को ऐसे रूप में विकसित कर रहे हैं, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक संभव नहीं थी.
कॉम्पिटिशन का नया दौर
इंटरनेट ब्राउजर अब AI की असली जंग का मैदान बन गए हैं. इसी वजह से OpenAI, Anthropic और Perplexity जैसी कंपनियां भी अपने-अपने AI ब्राउज़र ला रही हैं. उदाहरण के लिए, OpenAI ने Operator नामक एजेंट लॉन्च किया है जो ब्राउज़र के जरिए काम पूरे कर सकता है. वहीं, Anthropic ने Claude AI पर आधारित ब्राउज़र एजेंट लॉन्च किया है और Perplexity ने Comet नाम का ब्राउजर उतारा है.
ये भी पढ़ें- Google Gemini Nano Banana: फोटो से 3D मॉडल बनाने का नया AI टूल
क्रोम का नया AI मोड
गूगल ने क्रोम के एड्रेस बार में भी बदलाव किए हैं. अब इसमें AI मोड मिलेगा, जहां आप टफ और कई हिस्सों वाले सवाल सीधे सर्च बार से पूछ सकते हैं. इसके बाद आप फॉलो-अप क्वेश्चन भी कर सकते हैं और संबंधित वेब लिंक के जरिए और जानकारी पा सकते हैं.
मोबाइल और वर्कस्पेस में भी सुविधा
अभी यह फीचर अमेरिका में मैक और विंडोज यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही यह एंड्रॉयड और iOS मोबाइल यूजर्स के लिए भी आ जाएगा. इसका मतलब है कि चलते-फिरते भी आप वेबपेज का सारांश, सवाल-जवाब और दूसरी जानकारी हासिल कर पाएंगे. साथ ही, गूगल वर्कस्पेस यूज़र्स को इसमें एंटरप्राइज-ग्रेड डेटा प्रोटेक्शन भी मिलेगा.
एजेंटिक AI
गूगल ने बताया कि आने वाले महीनों में Gemini एजेंटिक AI की मदद से और भी स्मार्ट हो जाएगा. इसका मतलब है कि आप इससे हेयरकट बुक करने या साप्ताहिक किराने का सामान मंगवाने जैसे काम भी करवा सकेंगे. पहले यह सुविधा गूगल के आंतरिक प्रोजेक्ट Mariner का हिस्सा थी, जिसे कर्मचारियों ने खूब पसंद किया था.
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
6 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
9 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
10 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines