Google का यूजर्स को बड़ा तोहफा! Chrome खुद करेगा टिकट बुकिंग और फॉर्म भरने का काम, जानें कैसे

सोचिए, आप सिर्फ एक लाइन लिखें और आपका ब्राउजर खुद टिकट बुक कर दे, फॉर्म भर दे और शॉपिंग तक कर ले. Google Chrome में आ रहा Gemini AI इंटरनेट इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.

Google Gemini

Google का नया AI फीचर इंटरनेट का तरीका बदल देगा.

अब तक इंटरनेट इस्तेमाल करने का मतलब था फॉर्म भरना, बटन ढूंढना, ऑप्शन चुनना और हर स्टेप खुद करना. लेकिन Google अब Chrome ब्राउजर में ऐसा फीचर ला रहा है, जो यह पूरा काम आपकी जगह कर सकता है. यानी आप सिर्फ बताएंगे कि करना क्या है, बाकी काम ब्राउजर खुद संभालेगा. यही वजह है कि इसे वेब ब्राउजिंग का अगला बड़ा बदलाव माना जा रहा है. टेक की दुनिया में इसे एजेंटिक ब्राउजिंग कहा जा रहा है. अगर आपने Perplexity का Comet ब्राउजर इस्तेमाल किया है, तो आइडिया समझना आसान है. इसमें यूजर सिर्फ कमांड देता है और ब्राउजर खुद वेबसाइट खोलकर काम पूरा करता है. OpenAI का ATLAS भी इसी कॉन्सेप्ट पर आधारित है, हालांकि वो अभी एक्सपेरिमेंटल स्टेज में है.

विज्ञापन

Chrome में आ रहा है Gemini AI

Google अब Chrome में अपने Gemini AI को सीधे जोड़ रहा है. इसका मतलब यह है कि Chrome सिर्फ वेबसाइट खोलने का टूल नहीं रहेगा, बल्कि एक डिजिटल असिस्टेंट बन जाएगा. Gemini वेब पेज को समझ सकेगा, उस पर मौजूद टेक्स्ट, बटन और फॉर्म पहचान सकेगा और आपके निर्देश पर काम करेगा.

विज्ञापन

ब्राउजर खुद करेगा टिकट बुकिंग और शॉपिंग

मान लीजिए आपने Chrome से कहा- इस वेबसाइट से मेरा ट्रेन टिकट बुक कर दो.” AI खुद सीट चुनेगा, जरूरी डिटेल भरेगा और प्रोसेस आगे बढ़ाएगा. इसी तरह ऑनलाइन शॉपिंग, रिसर्च या यहां तक कि कोडिंग में भी यह फीचर मददगार होगा.

विज्ञापन

आम यूजर्स के लिए गेमचेंजर

इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिन्हें ऑनलाइन फॉर्म, टेक्निकल वेबसाइट्स या जटिल प्रोसेस से परेशानी होती है. बुजुर्ग यूजर्स, नए इंटरनेट यूजर्स या जो टेक से घबराते हैं, उनके लिए यह फीचर इंटरनेट को काफी आसान बना सकता है.

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर क्या कहता है Google

Google का कहना है कि AI तभी काम करेगा जब यूजर अनुमति देगा. बिना पूछे न तो कोई फॉर्म भरा जाएगा और न ही पेमेंट होगा. हर अहम स्टेप पर यूजर का कंट्रोल रहेगा और डेटा ब्राउजर के अंदर ही प्रोसेस होगा.

विज्ञापन

कब मिलेगा यह फीचर

फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. आने वाले महीनों में ज्यादा Chrome यूजर्स को इसका अनुभव मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

इंटरनेट इस्तेमाल की नई शुरुआत

अगर यह टेक्नोलॉजी ठीक से काम करती है, तो आने वाले समय में हम वेबसाइट नहीं चलाएंगे, बल्कि AI को बताएंगे कि करना क्या है. सीधे शब्दों में कहें तो Chrome अब सिर्फ ब्राउजर नहीं रहेगा, बल्कि आपका वेब वाला असिस्टेंट बन जाएगा. यही वजह है कि इस अपडेट को लेकर टेक इंडस्ट्री में इतनी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ