Google Chrome Desktop Circle to Search Feature: Google क्रोम डेस्कटॉप यूजर्स के लिए एक के बाद एक दमदार फीचर्स पेश कर रहा है। वहीं, अब कंपनी एक और इनोवेटिव “सर्कल टू सर्च” फीचर को क्रोम डेस्कटॉप यूजर्स के लिए रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। यह फीचर लेटेस्ट सैमसंग S24 सीरीज के साथ शुरू हुआ था और बाद में इसे कई सैमसंग और पिक्सेल डिवाइस के लिए पेश किया गया। हाल ही में ये फीचर आईफोन यूजर्स को भी मिला है। दरअसल यह एक बहुत ही कमाल का फीचर है जो AI का यूज करके यूजर्स को केवल ऑन-स्क्रीन कंटेंट पर सर्कल बनाकर सर्च करने की सुविधा देती है।
ज्यादा जानकारी मिलेगी मिनटों में
Google Chrome पर ये नया फीचर यूजर्स को वेब पेज पर दिख रहे कंटेंट और फोटो के अंदर अब ज्यादा जानकारी सर्च करने की सुविधा दे रहा है। आप इसका यूज ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने या ऑनलाइन दिखने वाली सिमिलर इमेज का पता लगाने के लिए कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : WhatsApp पर कॉलिंग में होने जा रहा है बदलाव
कैसे काम करेगा फीचर?
हालिया रिपोर्ट के अनुसार, नए फीचर को सबसे पहले ट्विटर पर Leopeva64 ने शेयर किया है। जहां क्रोम के टॉप बार में लेंस फीचर पर क्लिक करते ही Google लेंस यूआई एक नया एनीमेशन शो कर रहा है जो Android पर सर्किल टू सर्च जैसा दिख रहा है। यह क्रोम की लेंस फंक्शनलिटी को और भी बेहतर बना रहा है। अभी यूजर्स क्रोम पर Google लेंस का यूज करके स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि नए फीचर के साथ सर्च प्रोसेस काफी आसान हो जाएगा।
आईफोन में भी आया फीचर
हाल ही में ये फीचर iOS यूजर्स को भी मिला है। iOS के शॉर्टकट और Google लेंस से जल्द ही आप इस सर्कल टू सर्च फीचर का यूज कर सकेंगे, जो iPhone यूजर्स को एक्शन बटन का यूज करके विज़ुअल सर्च करने की सुविधा देगा।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 hr agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
4 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
6 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines